[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Heavy Rain Alert: 13 से 15 जुलाई तक झारखंड के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, रहें सावधान

Heavy Rain Alert: 13 से 15 जुलाई तक झारखंड के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, रहें सावधान

0
Heavy Rain Alert: 13 से 15 जुलाई तक झारखंड के 14 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, रहें सावधान
झारखंड के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट.

Heavy Rain Alert: सावन शुरू होते ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि राज्य के कुछ हिस्सों में 13 से 15 जुलाई तक भारी बारिश होगी. इस संबंध में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.

खूंटी, गुमला समेत 6 जिलों में 13 जुलाई को भारी वर्षा

मौसम विभाग ने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में 13 जुलाई 2025 के लिए ‘येलो अलर्ट’ (Yellow Alert) जारी किया गया है.

14 जुलाई को देवघर, दुमका समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में 14 जुलाई 2025 को भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

15 जुलाई को संताल परगना में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा है कि 15 जुलाई को देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज जिलों में भारी बारिश हो सकती है. रांची मौसम केंद्र के एक वैज्ञानिक ने कहा है कि झारखंड में 15 जुलाई तक हल्के से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

झारखंड में सामान्य से 69% अधिक बरसा मानसून

अधिकारियों ने बताया कि झारखंड में एक जून से 12 जुलाई के बीच सामान्य वर्षापात 307 मिलीमीटर के मुकाबले 504.8 मिलीमीटर बारिश हुई है. यह 64 प्रतिशत अधिक है.

पूर्वी सिंभूम में 157 प्रतिशत अधिक हुई वर्षा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस अवधि में पश्चिम बंगाल से सटे पूर्वी सिंहभूम जिले में सर्वाधिक 157 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गयी है. इसके बाद राजधानी रांची में सामान्य से 150 प्रतिशत तथा सरायकेला-खरसावां में सामान्य से 130 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है.

झारखंड के 5 जिलों में सामान्य से कम बरसा मानसून

हालांकि, झारखंड के 5 जिलों देवघर, गढ़वा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में एक जून से 12 जुलाई 2025 के बीच बारिश जितनी बारिश होनी चाहिए, उससे 21 से 29 प्रतिशत तक की कम वर्षा हुई है. यानी इन 5 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है.

इसे भी पढ़ें

Naxal News: झारखंड में माओवादियों के 5 बंकर ध्वस्त, 2 आईईडी बरामद

खुशखबरी: झारखंड में 1 सितंबर से लागू होगी नयी उत्पाद नीति; ऑडिट के बाद 500 शराब दुकानों में शुरू हुई बिक्री

Shravani Mela: जानिए मेले में क्या है सस्ता और क्या महंगा, 80 रुपये में भरपेट खाना और पेड़ा 360 रुपये किलो, देखिए पूरी लिस्ट

तेतुलिया 103 एकड़ जमीन घोटाला: सीआईडी ने किंगपिन इजहार और अख्तर हुसैन को किया गिरफ्तार

Previous article Bakhri Vidhan Sabha: बेगूसराय को मिली CM Nitish की सौगात, 14 हजार से अधिक लोगों को मिली नई पेंशन राशि
Next article Saran News : शेरपुर के पास ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक घायल
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel