[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड के 11 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया HEAT WAVE का अलर्ट

झारखंड के 11 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया HEAT WAVE का अलर्ट

0
झारखंड के 11 जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया HEAT WAVE का अलर्ट
झारखंड में फिर बढ़ने लगी गर्मी. सड़कें सुनसान. फोटो : प्रभात खबर

HEAT WAVE Alert: झारखंड के 11 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार हो गया है. दो दिन झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में हुई हल्की बारिश के बाद तापमान फिर से बढ़ने लगा है. झारखंड में पछुआ हवाएं चलने लगीं हैं और इसके साथ ही गर्मी बढ़ने लगी है.

HEAT WAVE का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने HEAT WAVE का येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि 28 अप्रैल तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में HEAT WAVE की स्थिति रहेगी. यानी लू चलेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने यह जानकारी बुधवार (24 अप्रैल) को प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) के साथ बातचीत में दी.

25 एवं 26 अप्रैल को इन जिलों में HEAT WAVE

अभिषेक आनंद ने कहा है कि 25 और 26 अप्रैल को कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले के साथ-साथ उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बाकोरा एवं धनबाद जिले में कहीं-कहीं HEAT WAVE की स्थिति देखी जाएगी. संताल परगना के जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में भी कुछ जगहों पर HEAT WAVE की स्थिति रहेगी. इन दोनों दिनों के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.

28 अप्रैल को 14 जिलों में रहेगा HEAT WAVE का प्रकोप

उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को कम से कम 11 जिलों में उष्ण लहर यानी HEAT WAVE से लोगों को जूझना होगा. अगर बात 28 अप्रैल के मौसम की करें, तो उस दिन राजधानी रांची, खूंटी समेत 14 जिलों में कहीं-कहीं लू चलेगी. इस दौरान लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है.

गोड्डा का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचा

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में 24 अप्रैल को कहीं-कहीं HEAT WAVE की स्थिति देखी गई. संताल परगना के गोड्डा का तापमान 44 डिग्री को पार कर गया है. गोड्डा में आज का मौसम सबसे गर्म रहा. अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

इन 11 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा

  • पूर्वी सिंहभूम में 43.7 डिग्री सेंटीग्रेड
  • पलामू में 41.2 डिग्री सेंटीग्रेड
  • देवघर में 41.1 डिग्री सेंटीग्रेड
  • गढ़वा में 41.1 डिग्री सेंटीग्रेड
  • जामताड़ा में 41.9 डिग्री सेंटीग्रेड
  • पाकुड़ में 43.4 डिग्री सेंटीग्रेड
  • पलामू में 41.5 डिग्री सेंटीग्रेड
  • सरायकेला में 43.4 डिग्री सेंटीग्रेड
  • साहिबगंज में 41.4 डिग्री सेंटीग्रेड
  • सिमडेगा में 40.2 डिग्री सेंटीग्रेड
  • पश्चिमी सिंहभूम में 40.6 डिग्री सेंटीग्रेड

इन 4 जिलों का तापमान 40 डिग्री के करीब

  • बोकारो में 39.3 डिग्री सेंटीग्रेड
  • गिरिडीह में 39.9 डिग्री सेंटीग्रेड
  • खूंटी में 39.3 डिग्री सेंटीग्रेड
  • रामगढ़ में 39.5 डिग्री सेंटीग्रेड

इन 3 जिलों का उच्चतम तापमान घटा

  • देवघर का 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड
  • गिरिडीह का 0.1 डिग्री सेंटीग्रेड
  • हजारीबाग का 0.1 डिग्री सेंटीग्रेड

रांची, जमशेदपुर का उच्चतम तापमान बढ़ा, पलामू का घटा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि राजधानी रांची का उच्चतम तापमान पिछले 24 घंटे के दौरान 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 37.4 डिग्री सेल्सियस हो गया. न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 23.11 डिग्री सेल्सियस हो गया. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 42.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री घटकर 25 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. डालटेनगंज का उच्चतम तापमान 0.2 डिग्री घटकर 41.2 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेंटीग्रेड घटकर 21.9 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया.

तेज हवाओं के साथ हुई हल्के दर्जे की वर्षा

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं-कहीं गरज एवं तेज हवाओं के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा 10 मिलीमीटर वर्षा पलामू के मनातू में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. यहां का उच्चतम तापमान 42.9 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान डालटेनगंज में 21.9 डिग्री दर्ज किया गया.

झारखंड में इन जगहों पर हुई बारिश

मनातू में 10 मिलीमीटर
कोडरमा डीवीसी में 8.4 मिलीमीटर
चतरा केवीके एडब्ल्यूएस में 5.5 मिलीमीटर
नौडीहा बाजार में 5 मिलीमीटर
बालूमाथ में 4.8 मिलीमीटर
लातेहार बालूमाथ केवीके एडब्ल्यूएस में 4.5 मिलीमीटर
गुमला बिशनपुर केवीके एडब्ल्यूएस में 4.5 मिलीमीटर
गारू में 3.4 मिलीमीटर
सीआईटी टाटीसिल्वे में 2.5 मिलीमीटर
बरही में 2.2 मिलीमीटर
रामगढ़ में 2.1 मिलीमीटर
परसाबाद में 1 मिलीमीटर
गिरिडीह बेंगाबाद केवीके एडब्ल्यूएस में 1 मिलमीटर
हजारीबाग डीवीसी में 0.4 मिलीमीटर
पंचेत में 0.2 मिलीमीटर

बरही में सबसे तेज चली हवा, जानें कहां कितनी रही रफ्तार

पिछले 24 घंटे के दौरान हजारीबाग जिले के बरही में सबसे तेज हवा चली. यहां हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे रही. और कहां-कहां हवा चली, उसकी रफ्तार कितनी रही, पूरा ब्योरा यहां देखिए…

  • बरही में 40 किलोमीटर प्रति घंटा
  • चतरा केवीके में 37 किलोमीटर प्रति घंटा
  • हजारीबाग केवीके में 27 किलोमीटर प्रति घंटा
  • गिरिडीह बेंगाबाद में 26 किलोमीटर प्रति घंटा
  • देवघर में 26 किलोमीटर प्रति घंटा
  • गुमला बिशुनपुर में 26 किलोमीटर प्रति घंटा
  • साहिबगंज केवीके में 24 किलोमीटर प्रति घंटा

Also Read : Jharkhand Weather Forcast : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई इलाकों में हुई बारिश, इस दिन से मिलेगी राहत

Also Read : झारखंड के इन 4 जिलों में होगी बारिश, 4 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम तापमान, जानें कैसा रहेगा मौसम

Previous article श्मशान घाट प्रबंध समिति ने बैकुंठ धाम में होने वाले विकास कार्य में अनियमितता का मसला उठाया, कार्रवाई की मांग
Next article एसकेएमयू: पीएचडी शोधार्थियों को अब दो बार रिव्यू प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel