[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई

0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई
हेमंत सोरेन को राष्ट्रीय और क्षेत्रीय नेताओं ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं.

Happy Birthday Hemant Soren: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार (10 अगस्त) को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की बधाई दी. हेमंत सोरेन फिलहाल अपने पिता एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन के निधन के बाद होने वाले अनुष्ठानों में शामिल होने के लिए रामगढ़ जिले में स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में हैं.

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर हेमंत सोरेन को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को उनके जन्मदिन पर बधाई. उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.’

राजनाथ, गडकरी, राहुल गांधी ने भी दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और झारखंड विधानसभा के स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने सीएम हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीएम ने शुभकामनाओं के लिए पीएम का आभार जताया

झारखंड के सीएम ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है. हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत शुभकामना देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा, ‘आपकी शुभकामनाओं के लिए सादर आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी.’

4 अगस्त को शिबू सोरेन का हो गया निधन

शिबू सोरेन का किडनी संबंधी समस्याओं के कारण एक महीने से अधिक समय से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा था. 4 अगस्त 2025 को निधन हो गया था. वह 81 वर्ष के थे. उनके पैतृक गांव नेमरा में 5 अगस्त 2025 को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

इसे भी पढ़ें

जन्मदिन पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का भावुक ट्वीट- आज बाबा बहुत याद आ रहे हैं

PHOTOS: जानी-मानी अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा जमशेदपुर में

IMD Alert: रांची में झमाझम बारिश, झारखंड के 5 जिलों में 3 घंटे में बदलेगा मौसम, वज्रपात की चेतावनी

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति गंभीर, ब्रेन में नहीं हो रही कोई हलचल

Previous article Suji Milk Cake Recipe: बिना ज्यादा मेहनत मिनटों में तैयार करें टेस्टी सूजी मिल्क केक, जानें कम सामग्री में बनने वाली आसान रेसिपी
Next article गंगा, ब्रह्मपुत्र, अमेजन नहीं — ये है सबसे लंबी नदी जो 10 देशों से होकर गुजरती है, नाम सुनकर रह जाएंगे दंग!
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel