[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar सीएनटी और एसपीटी एक्ट को सख्ती से लागू करेगी सरकार – हेमंत सोरेन

सीएनटी और एसपीटी एक्ट को सख्ती से लागू करेगी सरकार – हेमंत सोरेन

0
सीएनटी और एसपीटी एक्ट को सख्ती से लागू करेगी सरकार – हेमंत सोरेन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में सीएनटी-एसपीटी एक्ट को सख्ती से लागू किया जायेगा. इसमें संशोधन का कोई प्रस्ताव नहीं है. राज्य में ग्राम सभा की सहमति से बड़े-बड़े उद्योग लगे और सड़कें बनी. ग्रामसभा की सहमति के बाद ही काम हुए. श्री सोरेन ने आजसू विधायक लंबोदर महतो की ओर से विधानसभा में मुख्यमंत्री प्रश्नकाल के तहत उठाये गये नीतिगत मामलों पर जवाब देते हुए यह बातें कही. श्री महतो ने सवाल किया था कि सीएनटी एक्ट में कई बार संशोधन हुए. क्या सरकार इसे सख्ती से लागू करना चाहती है? उन्होंने कहा कि सीएनटी की धारा 46 1 (बी) के तहत जिलों में सैकड़ों आवेदन लंबित हैं. इसको लेकर सरकार क्या कदम उठा रही है?

भाषा एकेडमी को लेकर तैयार हो रही है रूप रेखा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं के संवर्द्धन के लिए भाषा एकेडमी की रूपरेखा तैयार की जा रही है. सरकार इस मामले में गंभीर है. विधायक दशरथ गगराई ने भाषा एकेडमी के गठन को लेकर सवाल किया था.

मधुपुर को जिला बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन नहीं : विधायक इरफान अंसारी के सवाल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मधुपुर अनुमंडल को जिला बनाने का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है. इस पर सरकार ने चर्चा नहीं की है. श्री सोरेन ने चुटकी लेते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने वोट बटोरने या छलावा करने के लिए बात कही थी, यह मुझे नहीं मालूम. इरफान अंसारी ने मधुपुर अनुमंडल को जिला बनाने की मांग की थी. कहा था कि यह अनुमंडल 40 वर्ष पुराना है. सारी प्रक्रियाएं पूरी करता है. लोगों को देवघर जाने के लिए 80 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है. पूर्व मुख्यमंत्री ने बाबा के दरबार में मधुपुर को जिला बनाने की बात कही थी.

भूखल घासी की मौत मामले में उच्चस्तरीय जांच हो : बाउरी : रांची. विधायक अमर बाउरी ने प्रभात खबर में भूखल की मौत की वजह को बीमारी करार देने की कोशिश को लेकर छपी खबर को सदन में उठाया. उन्होंने कहा कि बीडीओ ने भूखल घासी के परिजनों को 25 हजार रुपये का प्रलोभन दिया. साथ ही भूखल की मौत को बीमारी से बताने को कह रहे हैं. श्री बाउरी ने कहा कि यह गंभीर मामला है. इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. साथ ही भूखल घासी के परिजनों को मुआवजा प्रदान करना चाहिए.

सेवा गांरटी अधिनियम को लेकर बनेगी 19 विभागों की मॉनिटरिंग कमेटी : रांची. सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 19 विभागों की सेवाओं की देखरेख को लेकर जिलों में मॉनिटरिंग कमेटी बनेगी. यह जानकारी संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने विधायक प्रदीप यादव की ओर से उठाये गये सवाल पर दी. उन्होंने कहा कि अधिनियम की धारा छह में अपील एवं धारा सात में दंड का प्रावधान किया गया है. इसका सुपरविजन कर और प्रभावी बनाया जायेगा. श्री यादव ने कहा कि आये दिन नियम को धता बता कर जन आवेदनों को लंबित रखा जाता है.

Previous article Coronavirus Effect : उज्जैन महाकाल के भस्म आरती दर्शन पर कोरोना का असर,श्रद्धालुओं की अभी नो एंट्री
Next article Pimple से हैं परेशान, तो खाएं सहजन के फूल की सब्जी, जानें बनाने की विधि
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel