[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi news : चीट लिख कर ले जा रही कई छात्राएं पकड़ी गयीं

Ranchi news : चीट लिख कर ले जा रही कई छात्राएं पकड़ी गयीं

0
Ranchi news : चीट लिख कर ले जा रही कई छात्राएं पकड़ी गयीं

: आवदेन देने के बाद प्रवेश की मिली अनुमति रांची . डीएसपीएमयू में पीजी सेमेस्टर टू की परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को भी विद्यार्थी चीट के साथ पकड़ी गयीं. इसबार छात्राएं पकड़ी गयीं. उन्होंने अपने एडमिट कार्ड पर ही उत्तर लिख रखा था और परीक्षा हॉल में प्रवेश की तैयारी में थीं. लेकिन सतर्क शिक्षकों की निगरानी में उनकी यह चाल काम नहीं आयी. नये भवन परिसर के मेन एंट्री पर ही जांच के दौरान छात्राओं को पकड़ लिया गया. ड्यूटी पर तैनात डॉ गीतांजलि और डॉ गणेश बास्के ने प्रवेश करते वक्त इन छात्राओं की जब एडमिट कार्ड की जांच की, तो एडमिट कार्ड के पीछे लिखे उत्तर देखकर वे लोग दंग रह गये. शिक्षकों ने तत्काल इन छात्राओं को परीक्षा में बैठने से रोक दिया. पूरे एडमिट कार्ड में लिखे हुए उत्तर को मिटाया गया, फिर परीक्षा हॉल में प्रवेश कि अनुमति दी गयी. लगातार दूसरे दिन ऐसे मामलों के सामने आने के बाद कुलपति ने सुरक्षा जांच व निगरानी और कड़ा करने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि रविवार को भी विश्वविद्यालय में पहले दिन सोमवार कों भी कुछ छात्रों को चीट लेकर परीक्षा देने की कोशिश करते पकड़ा गया था. उनसे आवेदन लेकर ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गयी थी. बिना यूनिफॉर्म वाले विद्यार्थियों को हिदायत दी गयी : कई विद्यार्थी बगैर यूनिफार्म के ही परीक्षा देने पहुंचे. मौके पर शिक्षकों ने उन्हें तत्काल परीक्षा भवन में प्रवेश से रोका. थोड़ी देर बाद उनसे आवेदन लिखवाया गया और हिदायत दी गयी कि अगली बार यूनिफॉर्म में ही आयें, अन्यथा परीक्षा देने से वंचित कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel