[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची लड़की की हत्या कर प्रेमी ने दफनाया, पुलिस ने शव को गड्ढा खोद कर निकाला

लड़की की हत्या कर प्रेमी ने दफनाया, पुलिस ने शव को गड्ढा खोद कर निकाला

0
लड़की की हत्या कर प्रेमी ने दफनाया, पुलिस ने शव को गड्ढा खोद कर निकाला

रांची/लापुंग. लापुंग पुलिस ने थाना क्षेत्र के अकमरोमा जंगल के समीप नदी के किनारे एक गड्ढे से गुरुवार को एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया. शव काफी दिनों से जमीन के अंदर गड़े रहने के कारण कंकाल में तब्दील हो चुका था. थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव के अनुसार पोटका गांव की रहनेवाली लड़की की हत्या नौ दिन पहले उसके नाबालिग प्रेमी ने कर दी थी और शव को छुपाने की नीयत से जमीन में दफना दिया था. जानकारी के अनुसार लड़की का संपर्क लड़के से कुछ दिन पहले ही हुआ था. वह उससे मिलने नौ दिन पहले उसके घर मस्को गयी थी. उसके बाद से ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ था. इसके बाद लड़की के परिजनों ने लापुंग थाना में मामला दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू की. पुलिस ने पहले कर्रा के मस्को गांव निवासी किशोर को हिरासत में लिया और पूछताछ की. कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या के मामले का खुलासा किया. पुलिस ने दंडाधिकारी की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला. आरोपी को पुलिस ने रिमांड होम भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel