[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची धनबाद के केंदुआडीह में 800 पीपीएम से अधिक जहरीली गैस का हो रहा रिसाव, एक और मौत, स्कूल बंद

धनबाद के केंदुआडीह में 800 पीपीएम से अधिक जहरीली गैस का हो रहा रिसाव, एक और मौत, स्कूल बंद

0
धनबाद के केंदुआडीह में 800 पीपीएम से अधिक जहरीली गैस का हो रहा रिसाव, एक और मौत, स्कूल बंद
धनबाद के केंदुआडीह में जहरीली गैस के रिसाव के बाद नाक-मुंह ढककर बाहर निकल रहे लोग. कई घरों में लग गये ताले. फोटो : प्रतीक पोपट

Gas Leakage in Dhanbad: धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के राजपूत बस्ती में जहरीली गैस का रिसाव लगातार दूसरे दिन जारी रहा. प्रभावित इलाके में दूसरे दिन गुरुवार को एक और महिला की मौत हो गयी. मृतक महिला का नाम ललिता देवी है. अब तक 2 महिलाओं की मौत हो चुकी है और कई लोग बीमार पड़ चुके हैं. हालांकि, महिला की मौत गैस से हुई है या किसी और वजह से इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी.

Gas Leakage In Dhanbad
सुरक्षा उपकरणों के साथ केंदुआडीह पहुंचे अधिकारी. फोटो : प्रतीक पोपट

जांच के लिए डीसी ने बनायी 5 सदस्यों की कमेटी

दूसरी तरफ, उपायुक्त आदित्य रंजन ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित का गठन किया है. साथ ही बीसीसीएल प्रबंधन को प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए तत्काल टेंट सिटी बनाने को कहा है. राजपूत बस्ती में गैस रिसाव के कारण बुधवार को प्रियंका देवी नामक महिला की मौत हो गई थी. गैस रिसाव में 2 की मौत और कई लोगों के बीमार होने के बाद लोगों ने धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को कई घंटे तक जाम कर दिया. वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त हुआ.

Gas Leakage In Dhanbad Road Jam
बीसीसीएल और जिला प्रशासन की टीम के साथ वार्ता करते जन प्रतिनिधि. फोटो : प्रतीक पोपट

ग्रामीणों का आक्रोश भड़का, धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग जाम

गुरुवार सुबह जैसे ही गैस रिसाव से दूसरी महिला की मौत की सूचना मिली, प्रभावित इलाके के लोग सड़क पर उतर गये. टायर जलाकर धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. लोगों ने बीसीसीएल और जिला प्रशासन पर कठोर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया. जिला प्रशासन और बीसीसीएल प्रबंधन के साथ लगभग 4 घंटे की वार्ता के बाद जाम हटा. जिला प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थानीय स्कूल को तत्काल बंद करा दिया.

Gas Leakage In Dhanbad Kenduadih Jharkhand News
एंबुलेंस में महिला की जांच करते डॉक्टर. फोटो : प्रतीक पोपट

Gas Leakage in Dhanbad: स्वास्थ्य विभाग की टीम के समक्ष बेहोश हुई बच्ची

जांच के क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामने ही एक बच्ची बेहोश हो गयी. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए धनबाद ले जाया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि गैस रिसाव से अब तक 20 से अधिक लोग बीमार पड़ चुके हैं. बढ़ते खतरे को देखते हुए स्थानीय लोगों ने बीसीसीएल और जिला प्रशासन से वैकल्पिक आवास देने की मांग की है. लोगों का आरोप है कि बीसीसीएल की ओर से वर्षों से नोटिस तो दिया जा रहा है, लेकिन लोगों को सुरक्षित जगह बसाने के लिए आवास उपलब्ध नहीं कराया जा रहा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एसी के नेतृत्व में होगी प्रशासनिक जांच – डीसी

धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने गैस रिसाव मामले की प्रशासनिक जांच के लिए 5 सदस्यीय टीम बनायी है. टीम का नेतृत्व अपर समाहर्ता करेंगे. टीम में जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, सहायक श्रमायुक्त और एक लिपिक होंगे. डीसी ने कहा है कि 3 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन को प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल टेंट सिटी बनाने और ठंड से बचाव के लिए अन्य व्यवस्था करने को कहा है.

बीसीसीएल के लिए जन सुरक्षा सर्वोपरि, देगी हरसंभव सुविधा – सीएमडी

बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि कंपनी का सर्वोपरि दायित्व जन-सुरक्षा है. इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. प्रभावितों के सहयोग के लिए सभी टीमें लगातार काम कर रही हैं. प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता जारी रहेगी. उन्होंने बताया कि दीर्घकालिक समाधान के लिए आईआईटी (आईएसएम) धनबाद और सीआईएमएफआर को वैज्ञानिक अध्ययन के लिए शामिल किया गया है. प्रशासन और बीसीसीएल द्वारा बस्तीवासियों से सुरक्षित पुनर्वास स्थलों पर जाने की अपील की जा रही है, क्योंकि यह क्षेत्र भू-वैज्ञानिक जोखिमों से अत्यधिक प्रभावित है.

पशु-पक्षियों की भी हो रही मौत

सूचना के मुताबिक, गैस रिसाव के कारण इलाके में पशु-पक्षियों की भी मौत होने की बात कही जा रही है. बस्ती के पास 4-5 कुत्तों का शव पड़ा है. एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि उनके पालतू तोते की भी मौत गैस के कारण हो गयी.

खतरनाक हो सकता है बोर होल करना – डीजीएमएस

डीजीएमएस के डिप्टी डायरेक्टर जावेद आलम ने गैस रिसाव के स्रोतों का पता लगा भराई करना अस्थायी समाधान है. वर्षों पहले माइनिंग हुई थी. जमीन के अंदर बोर होल करना भी घातक हो सकता है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से लोगों को जीवनरक्षा के लिए सुरक्षित स्थान पर चले जाना चाहिए. ताकि गैस रिसाव का सही तरीके से जांच किया सके.

इसे भी पढ़ें

धनबाद में कोयला खदान से ‘जहरीली’ गैस के रिसाव से 2 की मौत, पीबी एरिया से निकाले जायेंगे 1000 से अधिक लोग

Dhanbad News : बांसजोड़ा 12 नंबर के पास धंसी सड़क, गैस रिसाव

Dhanbad News : कनकनी कोलियरी कांटा घर के समीप भू-धंसान से गैस रिसाव, दहशत

Dhanbad News: गोधर में बना गोफ, गैस रिसाव से इलाके में दहशत

Previous article Aaj Ka Rashifal Upay: आज 5 दिसंबर को मेष से मीन राशियों के लिए विशेष उपाय, बदल सकता है दिन का भाग्य
Next article Numerology Horoscope Today: आज 5 दिसंबर अंक ज्योतिष, जानें आज किस मूलांक की चमकेगी किस्मत
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel