[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड की ओर आ रहा लो प्रेशर, गढ़वा, गुमला समेत 6 जिलों में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा

झारखंड की ओर आ रहा लो प्रेशर, गढ़वा, गुमला समेत 6 जिलों में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा

0
झारखंड की ओर आ रहा लो प्रेशर, गढ़वा, गुमला समेत 6 जिलों में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा
झारखंड के कई जिलों में बाढ़ की आशंका जतायी गयी है.

Flash Flood Alert: बंगाल की खाड़ी में बना एक लो प्रेशर एरिया उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तरी आंतरिक ओडिशा और झारखंड के आसपास के क्षेत्रों में कमजोर होकर एक चिह्नित निम्न दबाव के क्षेत्र में बदल गया है. इसके असर से कई जिलों में भारी बारिश होगी और अचानक बाढ़ आने की भी आशंका है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

झारखंड के आसपास केंद्रित हो गया है लो प्रेशर एरिया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि आंतरिक ओडिशा और आसपास के छत्तीसगढ़ पर दबाव लगभग उत्तर की ओर बढ़ गया और 3 अक्टूबर 2025 को 1730 बजे एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर होकर उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तरी आंतरिक ओडिशा और झारखंड के आसपास के क्षेत्रों पर केंद्रित हो गया.

आज कमजोर होगा लो प्रेशर एरिया, होगी भारी बारिश

इसके शुरू में लगभग उत्तर की ओर बढ़ने और फिर उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर झारखंड की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान कम दबाव के क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है. इसके असर से झारखंड के कम से कम 6 जिलों में भारी बारिश होगी. इन जिलों में बारिश की वजह से अचानक बाढ़ आने की आशंका है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Flash Flood Alert: मौसम विभाग ने फ्लैश फ्लड बुलेटिन जारी किया

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 24 घंटे के लिए एक बुलेटिन जारी किया है, जिसमें कहा है कि 4 अक्टूबर 2025 को शाम 5:30 बजे तक कुछ जगहों पर बाढ़ का खतरा है. इसके मुताबिक, झारखंड के गढ़वा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, पलामू और सिमडेगा जिले में बारिश की वजह से बाढ़ आने की आशंका है.

Jharkhand Flash Flood Imd Update
मौसम विभाग की ओर से जारी फ्लैश फ्लड वाले इलाकों का नक्शा. लाल रंग वाले क्षेत्रों में है बाढ़ का खतरा.

छत्तीसगढ़ और बिहार में भी कई जगह बाढ़ का खतरा

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, जशपुर, कोरबा, कोरिया, सूरजपुर और सरगुजा जिले में भी बाढ़ की आशंका है. मौसम विभाग ने कहा है कि इसकी वजह से गीली मिट्टी वाले या दलदली क्षेत्र की मिट्टी बह जायेगी. निचले इलाके में जलजमाव हो जायेगा. मौसम विभाग ने औरंगाबाद, भभुआ, गया और रोहतास जिलों के लिए भी यही चेतावनी दी है.

इसे भी पढ़ें : चुनाव प्रेक्षक लोकतंत्र के प्रकाशस्तंभ, बोले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

4 अक्टूबर को झारखंड के इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि 4 अक्टूबर को झारखंड के उत्तर-पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों (गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा और पाकुड़ जिले में) में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. इतना ही नहीं, राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है. हवा की अधिकतम गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे होगी.

इसे भी पढ़ें : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बहू से हजारीबाग में बदसलूकी, चालक से मारपीट

3 दिन तक झारखंड में उच्चतम तापमान में बदलाव नहीं

मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 2 दिन में इसमें 2 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि होने की संभावना है. यह भी कहा है कि झारखंड में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.

24 घंटे के झारखंड में कहां-कितनी वर्षा हुई

वर्षा केंद्रवर्षापात (मिमी में)
करमाटांड़73.2 मिलीमीटर
पुटकी70.2 मिलीमीटर
नारायणपुर70.0 मिलीमीटर
नंदाडीह62.4 मिलीमीटर
पुटकी डीवीसी62.0 मिलीमीटर
जामताड़ा58.4 मिलीमीटर
जामताड़ा एफएमओ53.8 मिलीमीटर
गुड़ाबांधा53.4 मिलीमीटर
तुलाडीह49.3 मिलीमीटर
मैथन डीवीसी44.0 मिलीमीटर
मैथन43.0 मिलीमीटर
चंदनकियारी42.4 मिलीमीटर
चकुलिया38.6 मिलीमीटर
बोकारो थर्मल37.6 मिलीमीटर
पंचेत डीवीसी36.6 मिलीमीटर
सोनुवा36.4 मिलीमीटर
बरही डीवीसी35.2 मिलीमीटर
नावाडीह35.0 मिलीमीटर
Source : IMD, Mausam Kendra Ranchi

इसे भी पढ़ें

मूसलधार बारिश से पुल-पुलिया ध्वस्त, गोमो में रेल पटरी पर भरा पानी, मैथन डैम के 5 गेट खोले

प्रेम विवाह का दुखद अंत, दंपती ने पेड़ से लटक कर दे दी जान, गांव में मातम

Aditya Sahu: झारखंड प्रदेश भाजपा के नये कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू का हुआ भव्य स्वागत

झारखंड की 7 राजनीतिक दलों के खिलाफ एक्शन में चुनाव आयोग, जारी किया नोटिस

Previous article Snapchat यूजर्स के लिए बुरी खबर, अब इस फीचर के लिए देने पड़ेंगे पैसे, लोगों ने कंपनी को कहा ‘लालची’
Next article Shani Pradosh Vrat 2025 Upay: शनि प्रदोष व्रत के दिन जरूर करें ये सारे उपाय, दूर होगी साढ़े साती
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel