[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रांची में चलेंगी फ्लैशचार्जिंग बसें, रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद बोले नितिन गडकरी

रांची में चलेंगी फ्लैशचार्जिंग बसें, रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद बोले नितिन गडकरी

0
रांची में चलेंगी फ्लैशचार्जिंग बसें, रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद बोले नितिन गडकरी
ऐसी होती है फ्लैशचार्जिंग इलेक्ट्रिक बसें.

Flash Charging Bus For Jharkhand: झारखंड की राजधानी रंची देश के बड़े और विकसित शहरों में शुमार होगी. यहां फ्लैशचार्जिंग इलेक्ट्रिक बसें चलेगी. एक बस में 135 लोगों के बैठने की जगह होगी और इसका किराया डीजल बस की तुलना में 30 फीसदी कम होगा. यह घोषणा केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार 3 जुलाई 2025 की शाम को रांची में रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करने के बाद की.

केबल कार और फैनीकुलर रेलवे की बात करते हैं गडकरी

नितिन गडकरी ने एटीसी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह देश में केबल कार और फैनीकुलर रेलवे की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि नागपुर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में फ्लैशचार्जिंग बस की शुरुआत की जा रही है. इसका टेंडर मंजूर कर लिया गया है. अगर बस का ट्रायल नागपुर में सफल रहता है, तो उसके बाद झारखंड में भी इस बस को चलाया जायेगा.

फ्लैशचार्जिंग बस में विमान जैसी सुविधा, किराया होगा कम

नितिन गडकरी ने कहा कि इस बस में विमान जैसी आरामदायक सीटें होंगी. बस में टीवी लगे होंगे. विमान जैसी सुविधाओं के बावजूद इसका किराया डीजल बस से 30 प्रतिशत कम होगा. उन्होंने कहा कि संजय सेठ जी का आग्रह है कि रांची में भी फ्लैशचार्जिंग बसें चलें. गडकरी ने कहा कि संजय सेठ के आग्रह पर वह आश्वसन देते हैं कि नागपुर के बाद रांची में फ्लैशचार्जिंग बसें चलाने की मंजूरी देंगे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्या है फ्लैश चार्जिंग बस

यह एक इलेक्ट्रिक बस है, जो बहुत कम समय में चार्ज हो जाती है. महज 30 सेकेंड की चार्जिंग में बस चलने के लिए तैयार हो जाती है. अभी नागपुर में इसका ट्रायल होने वाला है. नागपुर में अगर यह बस सफल हो जाती है, तो उसके बाद रांची को भी ऐसी ही बसें मिलेंगी और लोग आरामदायक सवारी कर सकेंगे.

इसे भी पढ़ें

नितिन गडकरी ने रांची को दी रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगात, जाम और प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

बोकारो और धनबाद में बदलने वाला है मौसम, 3 घंटे में तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

श्री ज्वेलर्स फायरिंग केस : उत्तम यादव गिरोह के 9 गुर्गे गिरफ्तार, पुलिस ने रस्सी से बांधकर शहर में घुमाया

नितिन गडकरी को गढ़वा से आना था रांची, क्यों चले गये गया?

Previous article ट्रेड यूनियन की होनेवाली हड़ताल को महागठबंधन के सभी घटक दलों ने दिया समर्थन
Next article Chaibasa News : तीन माह में आरपीएफ ने 394 लोगों पर की कार्रवाई
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel