[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची सीसीएल कर्मी के आवास पर फेंका पटाका, बाल-बाल बचे लोग

सीसीएल कर्मी के आवास पर फेंका पटाका, बाल-बाल बचे लोग

0
सीसीएल कर्मी के आवास पर फेंका पटाका, बाल-बाल बचे लोग

डकरा. दीपावली की रात सुभाष नगर डकरा में अज्ञात अपराधियों ने सीसीएल के आम्रपाली परियोजना में कार्यरत माइनिंग सरदार अहमद अंसारी के आवास पर एक शक्तिशाली बम को जला कर फेंक दिया, जिसके फटने से अहमद का गैराज का एस्बेस्टस सीट फट गया. पटाका बम इतना शक्तिशाली था कि एस्बेस्टस सीट टूटने के बाद गैराज में खड़ी मारुति स्विफ्ट जेएच 03 एआर 7325 का ऊपरी हिस्सा चिपटा हो गया है. बम ब्लास्ट करने के बाद जहां-तहां आग फैल गयी. बगल के कमरे में सो रही अहमद की पत्नी ने आग फैलने से रोकी, नहीं तो यहां बड़ा हादसा हो सकता था. इस घटना के बाद पूरे काॅलोनी के लोगों में आक्रोश है. अहमद अंसारी ने इस मामले को बहुत सूझबूझ से सुलझाया. सुभाषनगर काॅलोनी में लगभग तीन दर्जन जगहों पर अवैध रूप से बेची जा रही शराब को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है. अहमद अंसारी ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी है. काॅलोनी के लोगों ने बताया कि इस छोटी सी जगह में लगभग तीन दर्जन जगहों पर खुलेआम अंग्रेजी, देसी और महुआ शराब बेची जाती है. इतने बड़े पैमाने पर चल रहे इस धंधे के कारण आम लोग सुभाषनगर को शराब नगर भी कहने लगे हैं. पिछले महीने इसी काॅलोनी में शराब के नशे में चूर एक युवक ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था, जिसमें एक शराबी महिला की भी गिरफ्तारी हुई. उस समय भी लोगों ने शराब के अवैध अड्डों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ.

एक पुलिस पदाधिकारी क्यों पैरवी करते हैं

सुभाषनगर काॅलोनी में अवैध शराब कारोबार को लेकर एक पुलिस पदाधिकारी की पैरवी खूब चर्चा में है. पदाधिकारी रांची के एक थाने में पदस्थापित है, लेकिन अक्सर उनकी पैरवी की चर्चा होती है. यहां के मामले को लेकर स्थानीय मुखिया, पंस सदस्य और आम लोग भी पुलिस के व्यवहार से नाराज हैं.

माहौल खराब करने का प्रयास विफल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel