[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi News : रांची में सजे पटाखों के बाजार, 30 रुपये से 10 हजार तक के पटाखे

Ranchi News : रांची में सजे पटाखों के बाजार, 30 रुपये से 10 हजार तक के पटाखे

0
Ranchi News : रांची में सजे पटाखों के बाजार, 30 रुपये से 10 हजार तक के पटाखे

::: बच्चों के लिए बटरफ्लाइ, बार्बी, किंडर जॉय, रंगबिरंगी फुलझड़ी

लाइफ रिपोर्टर @ रांची

दिवाली के त्योहार को लेकर रांची में पटाखों के बाजार सज गये हैं. मोरहाबादी मैदान, जयपाल सिंह स्टेडियम, कचहरी रोड, हरमू मैदान, बरियातू हाउसिंग ग्राउंड, शास्त्री ग्राउंड चुटिया और सेठ सीताराम ग्राउंड डोरंडा में अस्थायी पटाखा बाजार लगाये गये हैं. इसके अलावा शहर के विभिन्न हिस्सों में छोटे-छोटे स्टॉलों पर भी पटाखों की बिक्री जोरों पर है. दुकानों पर सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए पहुंचने लगे, जो देर रात तक जारी रही. रांची के विभिन्न पटाखा बाजारों में 300 से अधिक प्रकार के पटाखे उपलब्ध हैं. इनकी कीमतें 30 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक हैं. इस बार बाजार में बच्चों के लिए विशेष रूप से आकर्षक और मनोरंजक पटाखे रखे गये हैं. साथ ही, प्रदूषण रहित यानी ग्रीन पटाखों की भी भरपूर मांग देखी जा रही है. पर्यावरण के प्रति जागरूक उपभोक्ता ऐसे पटाखे खरीद रहे हैं, जिनसे धुआं और शोर कम होता है. दुकानदारों के अनुसार, इस वर्ष ग्रीन पटाखों की मांग पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है.

बच्चों के लिए आकर्षक और मनोरंजक पटाखे

बच्चों के लिए बाजार में तरह-तरह के आकर्षक पटाखे उपलब्ध हैं. दुकानों पर पॉप अप, बटरफ्लाई, बार्बी, कलरफुल फुलझड़ी, हेलीकॉप्टर, किंडर जॉय जैसे पटाखों की खूब बिक्री हो रही है. कई दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए पटाखों का डेमो भी दिखा रहे हैं. वहीं, युवाओं और पारंपरिक पटाखों के शौकीनों के बीच फुलझड़ी, अनार बम, बीड़ी बम, हाइड्रो, रॉकेट, मल्टी शॉट और चटाई बम जैसी वस्तुओं की मांग बनी हुई है. दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बिक्री धीमी थी, लेकिन अब त्योहार नजदीक आने के साथ ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.

पटाखों की कीमतें

-पॉप अप- 250 से 400 रुपए प्रति पैकेट

-बटरफ्लाई-200 से 250 रुपए प्रति पैकेट

-बार्बी-350 से 400 रुपए प्रति पैकेट

– कलरफुल फुलझड़ी-800 से 1000 रुपए प्रति पैकेट

– हेलीकॉप्टर-200 से 250 रुपए प्रति पैकेट

– किंडर जॉय- 300 से 400 रुपए प्रति पैकेट

– फुलझड़ी-20 से 400 रुपए तक

– मिट्टर का अनार – 400 से 800 रुपए प्रति पैकेट

– बीड़ी बम- 50 से 100 रुपए प्रति पैकेट

– हाइड्रो- 80 से 200 रुपए प्रति पैकेट

– रॉकेट- 120 से 800 रुपए प्रति पैकेट

– मल्टी शॉट- 500 से 10 हजार रुपए तक

– चटाई बम- 30 से 5 हजार रुपए तक

– लालटेन-20 रुपए प्रति पीस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel