[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची अंतिम चरण : कल वोट, आज साइलेंट पीरियड

अंतिम चरण : कल वोट, आज साइलेंट पीरियड

0
अंतिम चरण : कल वोट, आज साइलेंट पीरियड

रांची. झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 38 सीटों पर प्रचार अवधि समाप्त हो गयी है. सोमवार शाम 5:00 बजे से सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘साइलेंट पीरियड’ लागू हो गया है. इस अवधि में प्रत्याशियों या राजनीतिक दलों को प्रचार की अनुमति नहीं होगी. प्रत्याशी केवल डोर-टू-डोर प्रचार कर सकेंगे. दूसरे चरण की 38 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जायेंगे. इस चरण में कुल 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

चुनाव प्रचार को बाहर से पहुंचे नेताओं को तत्काल जगह छोड़ने का निर्देश

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने बताया कि मतदानवाले क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए बाहर से गये राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को वह जगह तत्काल छोड़नी है. केवल संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं को ही वहां रहने की अनुमति है. किसी भी बाहरी व्यक्ति को मतदान वाले क्षेत्र में नहीं रहने देने के संबंध में चुनाव आयोग का स्पष्ट आदेश है. इसे सुनिश्चित करने के लिए संबंधित जिला प्रशासन होटल आदि की भी जांच करेंगे. बाहरी लोगों के मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी.

सभी मतदान केंद्रों पर किये गये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

श्री रविकुमार ने बताया कि 20 नवंबर को स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है. सभी मतदान केंद्रों की लाइव निगरानी की जायेगी. इसके लिए मतदान केंद्र के अंदर और बाहर दो कैमरे लगाये गये हैं. जिला से लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय तक में वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान केंद्रों की लगातार निगरानी की जायेगी. उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सभी प्रत्याशियों को मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि से बाहर कैंप लगाना है. कैंप में पार्टी और प्रत्याशी से जुड़ा कोई पोस्टर, सिंबल आदि नहीं लगाना है. कैंप पर मतदाताओं को सादे कागज पर उनका सीरियल नंबर दिया जा सकता है.

दूसरे चरण में यहां होना है मतदान

राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महागामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel