[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची सर्पदंश से पिता-पुत्र की मौत

सर्पदंश से पिता-पुत्र की मौत

0
सर्पदंश से पिता-पुत्र की मौत

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

प्रखंड के बैजनाथ टाटा गांव में करैंत सांप के डंसने से पिता-पुत्र की मौत हो गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गौरतलब हो कि गर्मी से राहत पाने के लिए सुधीर महतो (35) अपने 10 वर्षीय बेटे रितेश महतो के साथ कच्चे मकान की जमीन पर सोये हुए थे. इसी दौरान रात एक बजे करैंत सांप ने दोनों को डंस लिया. गहरी नींद में होने की वजह से दोनों को सर्पदंश का तुरंत अहसास नहीं हुआ. कुछ समय बाद जब रितेश को उल्टियां होने लगीं, तब परिजनों ने कमरे में सांप को देखा, लेकिन पिता-पुत्र ने सर्पदंश की बात से इनकार कर दिया. जिसके बाद सांप को मार दिया गया. सभी वापस सो गये. सुबह होते-होते जब दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी, तो परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने लगे. जब दोनों की हालत बेहद नाजुक हो गयी, तब उन्हें रिम्स ले जाया गया. हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के समय सुधीर महतो की पत्नी अपनी बेटी के साथ दूसरे कमरे में सोई हुई थी. रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया. पिता-पुत्र की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. वहीं, सूचना मिलने पर भाजपा नेता अमरनाथ चौधरी, कांग्रेस के छोटेलाल महतो व पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा ने उपायुक्त से पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है.

गर्मी के कारण जमीन पर सोये थे दोनों

झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जानB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel