[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें : डीएसपी

लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें : डीएसपी

0
लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें : डीएसपी

प्रतिनिधि, बेड़ो.

पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को बेड़ो प्रक्षेत्र में अपराध गोष्ठी को लेकर डीएसपी अशोक कुमार राम की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें डीएसपी ने लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया. थानेदारों को प्रतिदिन थाना सिरिस्ता में अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ बैठक कर कार्य की समीक्षा व त्वरित निष्पादन करने की बात कही. थाना में कोई भी आगंतुकों के साथ संवेदनशील तरीके से मिलना और उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान करना जरूरी है. गुमशुदगी और पोक्सो एक्ट पर त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया. गश्ती के दौरान प्रतिदिन बैंक, ज्वेलर्स शॉप, शराब दुकान, बड़े व्यावसायिक संस्थानों के साथ साथ संवेदनशील चौक-चौराहों पर छोटे वाहनों की चेकिंग नियमित रूप से करने को कहा. उन्होंने साप्ताहिक बाजार के दिन थाना प्रभारी को पर्याप्त बल की टीम बनाकर बाजार व आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्धों का सत्यापन करने की बात कही. वहीं जमानत पर बाहर आये अपराधियों पर कड़ी निगाह रखें. पूर्व के आरोपितों पर कार्रवाई पर वरीय अधिकारियों को नियमित जानकारी देंगे. उन्होंने सभी थानेदारों को चौकस रहते हुए क्षेत्र में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा. बैठक में सर्किल इंसपेक्टर उत्तम कुमार उपाध्यय, थाना प्रभारी सुजीत कुमार उरांव, लापुंग के थाना प्रभारी गोविंद कुमार, नरकोपी के थाना प्रभारी नागेश्वर साव, इटकी के थाना प्रभारी मनीष कुमार, डीएसपी के रीडर आरक्षी अवर निरीक्षक बिनोद सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

थाना में अधीनस्थ कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक

बेड़ो, बेड़ो प्रक्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक करते डीएसपी.B

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel