[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची रांची विवि : स्नातक सेमेस्टर छह के लिए परीक्षा फॉर्म कल से भरे जायेंगे

रांची विवि : स्नातक सेमेस्टर छह के लिए परीक्षा फॉर्म कल से भरे जायेंगे

0
रांची विवि : स्नातक सेमेस्टर छह के लिए परीक्षा फॉर्म कल से भरे जायेंगे

रांची (विशेष संवाददाता). रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत स्नातक सेमेस्टर छह (सत्र 2021-24) रेगुलर/वोकेशनल/एड ऑन कोर्स तथा एडवांस डिप्लोमा कोर्स के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के 31 मई से छह जून 2024 तक भरे जायेंगे. जबकि विलंब शुल्क 400 रुपये के साथ फॉर्म 10 जून से 12 जून 2024 तक भरे जायेंगे. इसके बाद विलंब शुल्क 400 रुपये के साथ प्रतिदिन 100 रुपये दंड के साथ फॉर्म 15 जून 2024 तक भरे जायेंगे. रेगुलर विद्यार्थियों को फॉर्म के साथ परीक्षा शुल्क 300 रुपये, लोकल लेवी 200 रुपये, मार्क्सशीट 50 रुपये, प्रोविजनल सर्टिफिकेट 200 रुपये, डिग्री सर्टिफिकेट शुल्क 600 रुपये, अतिरिक्त प्रैक्टिकल शुल्क 100 रुपये जमा करने होंगे. वोकेशनल कोर्स के लिए परीक्षा शुल्क 950 रुपये, प्रोसेसिंग चार्ज 100 रुपये. मार्क्स शीट 50 रुपये, प्रोविजनल सर्टिफिकेट शुल्क 200 रुपये, डिग्री सर्टिफिकेट शुल्क 600 रुपये तथा अतिरिक्त प्रैक्टिकल शुल्क 100 रुपये जमा करने होंगे.

नर्सिंग की परीक्षा 14 जून से, 31 से भरे जायेंगे फॉर्म

रांची : रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने 14 जून 2024 से बेसिक बीएससी नर्सिंग सेकेंड इयर तथा पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग सेकेंड इयर की वार्षिक परीक्षा लेने का निर्णय लिया है. परीक्षा 28 जून 2024 तक दिन के एक बजे से अपराह्न चार बजे तक होगी. इसके लिए परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के 31 मई से छह जून 2024 तक भरे जायेंगे. जबकि विलंब शुल्क 400 रुपये के साथ परीक्षा फॉर्म सात जून से आठ जून 2024 तक भरे जायेंगे. फॉर्म के साथ बेसिक बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क 600 रुपये, लोकल लेवी 700 रुपये, मार्क्स शीट शुल्क 50 रुपये, प्रोसेसिंग चार्ज 100 रुपये यानि कुल 1450 रुपये तथा पोस्ट बेसिक नर्सिंग के विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क 700 रुपये, लोकल लेवी 700 रुपये, मार्क्स शीट शुल्क 50 रुपये, डिग्री शुल्क 600 रुपये, प्रोविजनल सर्टिफिकेट शुल्क 200 रुपये, प्रोसेसिंग चार्ज 100 रुपये यानि कुल 2250 रुपये जमा करने होंगे.

एमडी/एमएस पार्ट वन/डिप्लोमा परीक्षा फॉर्म 31 से भरे जायेंगे

रांची. रांची विवि प्रशासन ने एमडीए/एमएस/एम क्लिनिकल पार्ट वन/डिप्लोमा एनुअल परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि बिना विलंब शुल्क के 31 मई से छह जून 2024 तक भरे जायेंगे. जबकि विलंब शुल्क 400 रुपये के साथ फॉर्म सात से आठ जून 2024 तक भरे जायेंगे. विद्यार्थी को परीक्षा फॉर्म के साथ कुल 7050 रुपये शुल्क जमा करने होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel