[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची ब्लू प्वाइंट पाउंड में कूद ब्रिजफोर्ड की कर्मचारी ने दी जान

ब्लू प्वाइंट पाउंड में कूद ब्रिजफोर्ड की कर्मचारी ने दी जान

0
ब्लू प्वाइंट पाउंड में कूद ब्रिजफोर्ड की कर्मचारी ने दी जान

हटिया. तुपुदाना ओपी क्षेत्र स्थित ब्लू प्वाइंट पाउंड में मंगलवार की सुबह कूदकर पायल सिंह (25) नामक एक युवती ने आत्महत्या कर ली. युवती सिंह मोड़ की रहनेवाली थी और ब्रिजफोर्ड स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत थी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और पाउंड से शव को ग्रामीणों की मदद से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही युवती के परिजन वहां पहुंचे. युवती के पिता शिवचरण सिंह ने बताया कि उनकी बेटी घर से सुबह ड्यूटी के लिए स्कूल जाने की बात कह घर से निकली थी. पुलिस ने उन्हें घटना की सूचना दी. युवती ने खुदकुशी की या किसी ने उसे पाउंड में धकेल दिया, पुलिस इसकी पड़ताल में जुट गयी है. पुलिस उसके मोबाइल कॉल डिटेल की भी जांच के लिए तकनीकी विभाग से मदद ले रही है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्कूल के लोग भी सकते में आ गये. स्कूल की प्रिंसिपल सीमा चितलांगिया ने कहा कि इस घटना से पूरा स्कूल परिवार आहत है. इस दुख की घड़ी में स्कूल परिवार परिजनों के साथ है. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel