[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar अपराध पर अकुंश लगाने वाला इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना कूड़ेदान, जानें कैसे काम करता है यह

अपराध पर अकुंश लगाने वाला इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना कूड़ेदान, जानें कैसे काम करता है यह

0
अपराध पर अकुंश लगाने वाला इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना कूड़ेदान, जानें कैसे काम करता है यह

राजधानी में अपराध पर अंकुश लगाने व लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए 50 जगहों पर इमरजेंसी कॉल बाॅक्स (इसीबी) लगाये गये हैं. इसीबी राजधानी के विभिन्न चौक व रिंग रोड में कुछ स्थानों पर लगाये गये हैं. यह 24×7 काम करता है. बटन दबाते ही यह काम करने लगता है. किसी समस्या या घटना की सूचना इसीबी से दी जा सकती है. लेकिन, कई जगहों पर इसीबी को कूड़ेदान बना दिया गया है. किशोरी यादव चौक के पास लगे इसीबी की मशीन चुरा ली गयी है. अब उसमें प्लास्टिक के बोरा सहित अन्य कचरा डाला जाता है. आपातकालीन सहायता के लिए लगा बटन भी गायब है. वहीं, कई जगहों पर इसीबी के पास बड़े-बड़े घास उग गये हैं.

कैमरा से कट रहा बिना हेलमेट, ट्रिपल राइड, ओवर स्पीडिंग और रेड लाइट जंप का चालान :

सिग्नल पर लगे कैमरे से बिना हेलमेट, ट्रिपल राइड, ओवर स्पीडिंग और रेड लाइट जंप का चालान काटा जा रहा है. ओवर स्पीडिंग का चालान स्पीड गन कैमरा और स्मार्ट सिटी द्वारा लगाये गये कैमरे से भी काटा जा रहा है. चालान की जानकारी लोगों को मोबाइल पर मैसेज और थाना के माध्यम से दी जाती है.

इन स्थानों पर लगा है इमरजेंसी कॉल बॉक्स

राजधानी के अरगोड़ा चौक, भारत किचन कडरू, मेन रोड ओवरब्रिज, शनि मंदिर हरमू रोड, सहजानंद चौक, हरमू चौक, अरगोड़ा चौक, सेटेलाइट चौक, बिरसा चौक, हिनू चौक, मेकन चौक, सुजाता चौक, ट्राइबल म्यूजियम ,कर्बला चौक, राजभवन मोड़, कोकर चौक, टाटीसिलवे, रतन पुलिस पोस्ट (एकरा मसजिद के समीप), डेली मार्केट चौक, अलबर्ट एक्का चौक,तुपुदाना चौक, सिंह मोड़, चांदनी चौक, शहीद मैदान, लालपुर चौक, एसएसपी आवास, करमटोली चौक, बड़गाईं चौक, बूटी मोड़, न्यू विधान सभा तिरहा, कटहल मोड़, लोआडीह चौक,

दुर्गा सोरेन चौक नामकुम, वीर कुंअर सिंह चौक, खेलगांव चौक, नामकुम शनि मंदिर के पास, कुशवाहा चौक, खरसीदाग ओपी, गुटुवा जोड़ा तालाब ओवरब्रिज, तिलता चौक रिंग रोड, कांके रिंग रोड, पटराटोली रिंग रोड, लोधमा रिंग रोड, रामपुर तिरहा, राजेंद्र चौक, रातू रोड चौक, पिस्का मोड़, मीनाक्षी टॉकीज मोड़, किशोरी यादव चौक, बहू बाजार व कांटोटोली चौक के पास इमरजेंसी कॉल बाॅक्स लगाये गये हैं.

इमरजेंसी कॉल बाॅक्स (इसीबी) का बटन दबाते ही यह सीधे कंट्रोल रूम से कनेक्ट हो जाता है. इसमें स्पीकर भी लगा है़ किसी भी घटना से संबंधित सूचना देने पर तुरंत संबंधित थाना और पुलिसकर्मी को जानकारी मिल जाती है. इतना ही नहीं, चौक पर लगे लाउडस्पीकर से भी पुलिसकर्मियों को सूचना दी जाती है. इससे काफी हद तक अपराध पर अंकुश लगने की संभावना है. इसके लिए स्मार्ट सिटी के मुख्यालय में कमांड एंड कंट्रोल रूम बना हुआ है, जहां 24×7 पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel