[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची देर रात तेज हवा-पानी से बड़े इलाके में ठप रही बिजली आपूर्ति

देर रात तेज हवा-पानी से बड़े इलाके में ठप रही बिजली आपूर्ति

0
देर रात तेज हवा-पानी से बड़े इलाके में ठप रही बिजली आपूर्ति
Birsa Munda

रांची. राजधानी में तेज हवा के साथ गरज और बारिश के कारण शनिवार की देर रात शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गयी. आंधी-पानी के दौरान ग्रिड से जुड़े सभी 33 केवीए पावर सबस्टेशनों ने रात 11:23 बजे एहतियातन डिमांड को घटाकर लगभग शून्य कर लिया. 132 केवीए हटिया ग्रिड से कांके-हरमू एचटी लाइन को छोड़कर सभी 33 केवीए लाइनें ट्रिप कर गयीं. लगभग आधे घंटे तक 120 मेगावाट की जगह डिमांड घटकर महज तीन मेगावाट रह गयी. यही हाल कांके 132 केवी ग्रिड का भी रहा, यहां 33 केवीए कांके और 33 केवीए बोबरो सबसेटशन से बिजली ट्रिप कर गयी. शेष जगहों पर ग्रिड को सुरक्षा संबंधी संदेश देने के साथ ही सप्लाई शून्य रही. हवा चलते ही आधे से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. कहीं लाइन ब्रेक डाउन हुई, तो कहीं तार पर पेड़ की डाली गिरने से रात 12 बजे के करीब जो बिजली गयी, वह देर रात तक बहाल नहीं हो सकी थी. रात 11:30 बजे के बाद नामकुम और हटिया ग्रिड और सभी 33 केवी ग्रिड सबस्टेशन से बिजली आपूर्ति बाधित थी. लालपुर, सेक्टर टू, विकास से लेकर मेन रोड, हिंदपीढ़ी, बड़ा तालाब जैसे बड़े इलाकों के अंदर खबर लिखे जाने तक बिजली बाधित रही. हालांकि, सबस्टेशन के अंदर बिजली कर्मी स्कडा सिस्टम से स्थिति पर नजर बनाये हुए थे, मोहल्लों में पेट्रोलिंग कर नुकसान का पता लगाया जा रहा था. कई इलाकों में गरज के साथ हवा इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए पूरी राजधानी की बिजली गुल हो गयी. खराब मौसम का असर ग्रिडों पर भी पड़ा. नामकुम और हटिया दोनों ग्रिड से 33 केवी की सप्लाई ट्रिप होने से शहर के एक बड़े हिस्से से बिजली गायब रही. बारिश में सबसे ज्यादा 11 केवी यूजी केबल में फॉल्ट दर्ज किये गये. इस कारण कारण रातू रोड, पिस्का मोड़, खेलगांव, किशोरगंज, केशव नगर, चूना भट्ठा, कुम्हार टोली, न्यू मधुकम, खादगढ़ा, महुआ टोली, जयप्रकाश नगर व आसपास के क्षेत्रों में सात घंटे बिजली बाधित रही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel