[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची तेज हवा व बूंदाबांदी के बीच राजधानी में घंटों गुल रही बिजली

तेज हवा व बूंदाबांदी के बीच राजधानी में घंटों गुल रही बिजली

0
तेज हवा व बूंदाबांदी के बीच राजधानी में घंटों गुल रही बिजली
Birsa Munda

रांची. तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी के कारण मंगलवार की शाम राजधानी में घंटों बिजली गुल रही. कहीं, लाइन ब्रेक डाउन, तो कहीं तार पर पेड़ की डाली गिरने से बिजली गुल रही. इस दौरान दीपाटोली, खोलगांव समेत विभिन्न मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही.

ब्रांबे, कांके, मांडर और रिंग रोड से सटे कुछ इलाकों में चार घंटे तक बिजली गुल रही. वहीं, डोरंडा, बरियातू, रातू चट्टी व धुर्वा में लोकल फॉल्ट दर्ज किया गया. शाम सात बजे तक 250 मेगावाट की जगह नामकुम ग्रिड से 39 मेगावाट, कांके से 11 और हटिया वन से 41 मेगावाट आपूर्ति ही मिल रही थी. इस दौरान कांके ग्रिड से मोरहाबादी को छोड़ राजभवन, बोबरो, कांके, सिरडो वन और टू सभी 33 केवीए से बिजली ट्रिप कर गयी थी. हालांकि, रात नौ बजे के बाद नामकुम, हटिया ग्रिड से सभी 33 केवी ग्रिड सबस्टेशन से बिजली सामान्य हो गयी थी.

ग्रिड से 33 केवीए लाइन सुरक्षा कारणों से बंद करायी गयी

कई इलाकों में गरज के साथ हवा इतनी तेज थी कि कुछ देर के लिए पूरी राजधानी की बिजली गुल हो गयी. खराब मौसम का असर ग्रिडों पर भी पड़ा. नामकुम, हटिया और कांके ग्रिड से 33 केवी की सप्लाई से डिमांड घट कर एक तिहाई भर रह गयी थी. ग्रिड से 33 केवीए लाइन सुरक्षा कारणों से बंद करायी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel