[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, यूडी का मामला दर्ज

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, यूडी का मामला दर्ज

0
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, यूडी का मामला दर्ज

प्रतिनिधि, मैक्लुस्कीगंज.

थाना क्षेत्र के लालपुर ग्रोटो के ठीक सामने रेलवे ट्रैक पोल संख्या 160/19 व 21 के निकट एक व्यक्ति का शव शुक्रवार को बरामद किया गया. शव की पहचान हेसालौंग निवासी महेश प्रसाद साहू (65) के रूप में की गयी. मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा ने कहा कि लगभग 30 फीट गड्ढे में शव होने की वजह से उसे निकालने में काफी परेशानी हुई. सूचना मिलने पर मृतक के दो पुत्र व अन्य परिजनों के साथ ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर पहुंचे. बड़े बेटे सोनू ने बताया कि उनके पिता सुबह 5.30 बजे के आसपास घर से निकले थे. काफी देर तक वापस नहीं लौटे. इसी बीच उन्हें दुःखद हादसे की सूचना मिली. मृतक के सिर में चोट हैं, पैर कट गया है. कयास लगाया जा रहा है कि महेश प्रसाद साहू की मौत किसी मालवाहक ट्रेन की चपेट में आने से हुई है. बहरहाल परिजनों के आवेदन पर यूडी का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. गौरतलब हो कि महेश प्रसाद साहू हेसालौंग शौण्डिक (सुंडी) समाज के अध्यक्ष सोनू कुमार के पिता थे. श्री साहू पेशे से सब्जी विक्रेता थे. उनके निधन की सूचना मिलने पर व्यवसायियों सहित क्षेत्र में शोक की लहर है. शौण्डिक समाज, मैक्लुस्कीगंज व आसपास के प्रबुद्धजनों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट किया है.

फ़ोटो 1 – मृतक महेश प्रसाद साहू का फाइल फोटो.B

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel