[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड में बनाया जायेगा एजुकेशन ग्रिड

झारखंड में बनाया जायेगा एजुकेशन ग्रिड

0
झारखंड में बनाया जायेगा एजुकेशन ग्रिड

रांची : राज्य के सामान्य व तकनीकी संस्थानों, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए ‘झारखंड एजुकेशन ग्रिड’ बनाया जायेगा. सभी विवि, कॉलेज और संस्थान अत्याधुनिक संसाधनों से लैस इस ग्रिड से जुड़ेंगे. इसमें प्रथम चरण में 10 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जो राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत किया जायेगा. उच्च शिक्षा विभाग इसे अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है.

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में फिलहाल दो मुख्य सेंटर बनाये जायेंगे. सामान्य विवि, कॉलेजों व संस्थानों के लिए रांची विवि को को-अॉर्डिनेटर विवि बनाया जायेगा. वहीं, तकनीकी संस्थानों, विवि व कॉलेजों के लिए झारखंड तकनीकी विवि, नामकुम को को-अॉर्डिनेटर विवि बनाया जायेगा. रांची विवि में मोरहाबादी स्थित केंद्रीय पुस्तकालय भवन के ऊपरी तल्ले पर सेंटर की स्थापना होगी.

इसमें अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त स्टूडियो बनेगा. ऐसा ही स्टूडियो झारखंड तकनीकी विवि के नवनिर्मित भवन में भी स्थापित किया जायेगा. दोनों जगह वर्चुअल क्लास रूम बनेंगे, जो सभी विवि, कॉलेज व संस्थान से जुड़े होंगे. दोनों सेंटर (ग्रिड) की मॉनिटरिंग उच्च शिक्षा व तकनीकी विभाग करेगा.

यूजीसी संचालित स्वयं पोर्टल से भी जुड़ेगा : दोनों एजुकेशन ग्रिड देश-विदेश के संस्थानों व विषय विशेषज्ञों से संपर्क करेंगे. इसके लिए विभिन्न संस्थानों व विवि से नियमानुसार सहयोग प्राप्त किया जायेगा. साथ ही यूजीसी द्वारा संचालित स्वयं पोर्टल से भी जुड़ेगा. इसके माध्यम से डिजिटल माध्यम से विषय की पढ़ाई के साथ-साथ विषय से संबंधित मैटेरियल व बुक भी उपलब्ध कराये जायेंगे. इस ग्रिड में शामिल शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी प्रशिक्षित किया जायेगा.

प्रचार-प्रसार के लिए कार्यशाला और प्रशिक्षण भी : प्रचार-प्रसार के लिए राज्य स्तर पर कार्यशाला व प्रशिक्षण की व्यवस्था की जायेगी. साथ ही प्रोग्राम एडवाइजर सह चेयरपर्सन, प्रोग्राम डायरेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी. इसके अलावा इसमें विवि के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. झारखंड तकनीकी विवि को प्रथम चरण में पांच कोर्स तैयार करने की जिम्मेवारी दी गयी है. कोर्स बनाने के लिए डीन, शिक्षकों व विद्यार्थियों की एक कमेटी बनायी जायेगी. यह ग्रिड अोपेन विवि के साथ समन्वय स्थापित करेगा.

Previous article सरकार बनायेगी सड़क सुरक्षा नीति दिल्ली की तर्ज पर होगी व्यवस्था
Next article आज का पंचांग- जाने खरीदारी के लिए शुभ समय
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel