[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar PHOTOS: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी ने की पूछताछ, शाम में बढ़ी मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा

PHOTOS: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी ने की पूछताछ, शाम में बढ़ी मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा

0
PHOTOS: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी ने की पूछताछ, शाम में बढ़ी मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा
Undefined
Photos: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी ने की पूछताछ, शाम में बढ़ी मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा 11

झारखंड की राजधानी रांची में जमीन की खरीद-बिक्री मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शनिवार (20 जनवरी) को प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कई घंटे तक पूछताछ की. अचानक शाम में मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई. आठ गाड़ियों में भरकर सीआरपीएफ के जवानों को बुला लिया गया.

Undefined
Photos: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी ने की पूछताछ, शाम में बढ़ी मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा 12

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ से पहले ही रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई थी. रांची के एसएसपी ने खुद सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कहने पर ही ईडी की टीम उनसे पूछताछ करने के लिए कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंची थी.

Undefined
Photos: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी ने की पूछताछ, शाम में बढ़ी मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा 13

तय कार्यक्रम के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय की टीम हिनू स्थित अपने कार्यालय से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास तक पहुंची थी. तीन कार में आई इस टीम का सीएम आवास के अधिकारियों ने परिचय लिया. इसके बाद उनकी कार को अंदर जाने दिया गया. औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सीएम हेमंत सोरेन से एक अलग कमरे में पूछताछ शुरू हुई.

Also Read: VIDEO: सीएम आवास में ईडी की टीम, तीर-धनुष व बैंड-बाजे के साथ कांके रोड पर बैठे झामुमो कार्यकर्ता, कही ये बात
Undefined
Photos: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी ने की पूछताछ, शाम में बढ़ी मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा 14

अंदर हेमंत सोरेन से पूछताछ हो रही थी. बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे. 900 अतिरिक्त पुलिस व सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी. वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे थे. कार्यकर्ता बाजे-गाजे के साथ पहुंचे थे. इनके हाथों में तीर-धनुष भी था. हालांकि, झामुमो कार्यकर्ताओं ने का कि ये पारंपरिक हथियार किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं हैं.

Undefined
Photos: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी ने की पूछताछ, शाम में बढ़ी मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा 15

झामुमो नेताओं ने यह भी कहा कि अगर हेमंत सोरेन के साथ ईडी ने कुछ गलत किया, तो हम इंडिया को ठप कर देंगे. झारखंड के खनिज पदार्थ को बाहर नहीं जाने देंगे. कोयले की आपूर्ति ठप कर देंगे. मैंगनीज, अभ्रक समेत तमाम खनिज पदार्थ की आपूर्ति बंद कर देंगे. हेमंत सोरेन के साथ कुछ भी गलत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Undefined
Photos: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी ने की पूछताछ, शाम में बढ़ी मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा 16

झारखंड के अलग-अलग हिस्से से झामुमो कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे. ईडी की टीम के आने से पहले झारखंड में सत्तारूढ़ दलों झामुमो, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और विधायक भी सीएम आवास पहुंच गए थे. हेमंत सोरेन के प्रति समर्थन जताने के लिए ही ये विधायक और नेता सीएम आवास पहुंचे थे.

Also Read: हेमंत सोरेन से पूछताछ : ईडी अफसरों से पहले झामुमो कार्यकर्ता पहुंचे सीएम आवास, ऐसा था आक्रोश, देखें VIDEO
Undefined
Photos: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी ने की पूछताछ, शाम में बढ़ी मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा 17

सुबह से ही झारखंड के अलग-अलग हिस्से से झामुमो के नेता रांची पहुंचने लगे थे. प्रवर्तन निदेशालय ने स्पष्ट कर दिया था कि पूछताछ के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सरकार की होगी. वहीं, झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा था कि ईडी की कार्रवाई से झारखंड में आक्रोश बढ़ रहा है. कहीं वीभत्स रूप न ले ले.

Undefined
Photos: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी ने की पूछताछ, शाम में बढ़ी मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा 18

झामुमो महासचिव के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. कहा था कि यह अपरोक्ष रूप से ईडी के अधिकारियों को धमकी है. सत्ताधारी पार्टी और सरकार केंद्रीय एजेंसी को डराने की कोशिश कर रही है.

Also Read: झारखंड में ईडी की छापेमारी, सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद के आवास पर चल रही तलाशी, देखें VIDEO
Undefined
Photos: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी ने की पूछताछ, शाम में बढ़ी मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा 19

प्रवर्तन निदेशालय ने जब ईडी की सात चिट्ठियों को अनसुना कर दिया, तब ईडी ने आठवीं चिट्ठी लिखी. इसमें कहा कि इसे आठवां समन मानें. साथ ही यह भी कहा कि आप मुख्यमंत्री हैं, लेकिन कानून से ऊपर नहीं हैं. आपको बयान दर्ज कराना ही होगा. इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ईडी को 20 जनवरी को 12 बजे मुख्यमंत्री आवास में आने के लिए कहा गया.

Previous article मोहम्मद शमी करने वाले हैं शादी? टीम इंडिया के स्टार की नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल
Next article WB : तृणमूल पार्षद ने ‘टॉमी-पोमी’ शादी की सालगिरह पर लाखों किया खर्च, भाजपा ने लगाया आराेप
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel