[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची द्रोणाचार्य स्कूल लीग : डीपीएस सेमीफाइनल में

द्रोणाचार्य स्कूल लीग : डीपीएस सेमीफाइनल में

0
द्रोणाचार्य स्कूल लीग : डीपीएस सेमीफाइनल में

रांची. केराली स्कूल की मेजबानी में स्कूल परिसर में चल रहे द्रोणाचार्य स्कूल क्रिकेट लीग में मंगलवार को क्वार्टर फाइनल राउंड में चौथा मैच खेला गया. इसमें डीपीएस ने सरला बिरला पब्लिक स्कूल को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने 52 रन बनाये. जवाब में डीपीएस की टीम ने छह ओवर में 56 रन बनाकर जीत दर्ज की. सात विकेट लेने वाले दीपक उरांव मैन ऑफ द मैच बने. स्कूल के प्राचार्य राजेश पिल्लइ ने सरला बिरला पब्लिक स्कूल के सभी खिलाड़ियों को सम्मान पत्र व मेडल प्रदान किया. इससे पहले सोमवार को खेले गये क्वार्टर फाइनल में कोलकाता पब्लिक स्कूल ने साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल को 67 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. राज कुमार पांडे मैन ऑफ द मैच बने. इस अवसर पर स्कूल की दोनों उप प्राचार्य सुजा पिल्लइ व केआर स्मृति सहित शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे. इस लीग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को ऑक्सब्रिज स्कूल और ओडीएम सफायर ग्लोबल स्कूल के बीच तीन बजे से खेला जायेगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 25 अप्रैल को कलकत्ता पब्लिक स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल के बीच तीन बजे से खेला जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel