[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची विधवा पेंशन देने में देरी न करें : हेमंत सोरेन

विधवा पेंशन देने में देरी न करें : हेमंत सोरेन

0
विधवा पेंशन देने में देरी न करें : हेमंत सोरेन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को ट्विटर के माध्यम से आयी शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने दो महत्वपूर्ण मामलों में ट्वीट से कार्रवाई का आदेश दिया है. इसके तहत महिला को विधवा सम्मान पेंशन देने व हाता- चाईबासा रोड पर डायवर्सन बनाने को कहा है.

एक मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बोकारो के उपायुक्त से कहा कि विधवा सम्मान पेंशन देने में देरी न करें. एक महिला पवन देवी को विधवा पेंशन का लाभ देने का निर्देश दिया. इस मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित अधिकारी व कर्मचारी बिना कारण के इस तरह के काम को लटकाने का काम न करें.

इस पर पूरी तरह विराम लगे. जन कल्याण को सबसे ऊपर रखें. इससे ही झारखंड को आगे ले जाया जा सकेगा. जानकारी के मुताबिक पवन देवी ट्विटर के माध्यम से अपनी व्यथा मुख्यमंत्री को बतायी थी. उन्होंने बताया कि तीन वर्षों से वह लगातार विधवा सम्मान पेंशन फॉर्म जमा कर रही हैं, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है. उन्होंने ट्वीट किया है कि इस मामले में जब भी संबंधित पदाधिकारी से पूछती हैं, तो कहा जाता है कि विधवा सम्मान पेंशन का काम बंद है.

जब तक पुल नहीं बनता, डायवर्सन बनायें : मुख्यमंत्री ने ट्वीट के माध्यम से सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त को हाता-चाईबासा राजमार्ग (एनएच 220) पर डायवर्सन बनाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर जब तक पुल का निर्माण नहीं हो जाता है, डायवर्सन से आना-जाना सुनिश्चित किया जाये. यह कहा गया है कि लोगों को आने-जाने में किसी तरह की दिक्कतें न हो, यह सुनिश्चित किया जाये. यातायात दुरुस्त रखें.

मुख्यमंत्री को ट्वीट से यह जानकारी दी गयी थी कि हाता-चाईबासा राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजनगर थाना क्षेत्र के मुरुमडीह में वर्षों पुराना पुल जर्जर स्थिति में है. इस वजह से प्रशासन ने उस पर से भारी वाहनों के परिचालन पर सात फरवरी से रोक लगा दी है, ताकि कोई दुर्घटना न हो जाये. मुख्यमंत्री को बताया गया है कि अभी तक न तो डायवर्सन बना और न ही पुल निर्माण के लिए कोई कार्रवाई हो रही है. इससे व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है.

Previous article अधिकारियों पर अड़ियल रवैये का आरोप लगा कर हड़ताल पर गये एंबुलेंस चालक
Next article वेज रिवीजन के लिए दो माह करना होगा इंतजार
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel