[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची ड्रग्स नेटवर्क के अंतिम अपराधी तक कड़ी कार्रवाई करे रांची पुलिस : डीजीपी

ड्रग्स नेटवर्क के अंतिम अपराधी तक कड़ी कार्रवाई करे रांची पुलिस : डीजीपी

0
ड्रग्स नेटवर्क के अंतिम अपराधी तक कड़ी कार्रवाई करे रांची पुलिस : डीजीपी

वरीय संवाददाता (रांची).

डीजीपी अजय कुमार सिंह ने ड्रग्स नेटवर्क में शामिल अंतिम अपराधी तक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश रांची पुलिस को दिये हैं. वहीं, शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास सक्रिय ड्रग पैडलरों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने को कहा है. श्री सिंह सोमवार को पुलिस मुख्यालय में रांची जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर रहे थे. डीजीपी ने नये अपराधियों पर भी विशेष निगरानी के निर्देश दिये. उन्होंने राजधानी में लगातार हो रही छिनतई की घटनाओं पर भी नाराजगी जतायी और इन पर पूरी तरह रोक लगाने को कहा. बैठक के दौरान रांची रेंज डीआइजी ने पिछले तीन वर्षों में रांची में हुए संवेदनशील अपराधों पर पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया. वहीं, हत्या, लूट, डकैती, अपहरण व रंगदारी जैसी वारदातों को अंजाम देनेवाले बड़े अपराधियों पर कार्रवाई के लिए बनी ठोस रणनीतियों की जानकारी डीजीपी को दी. बैठक में एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर, आइजी एमवी होमकर, रांची प्रक्षेत्र आइजी अखिलेश झा, रांची रेंज डीआइजी अनूप बिरथरे, रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, सिटी एसपी राजकुमार मेहता, रांची के ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल व ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली सहित अन्य मौजूद थे.

सभी बार कर करें सत्यापन :

डीजीपी ने 26 मई की रात चुटिया के एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार एंड ग्रिल की घटना पर समीक्षा के दौरान रोष व्यक्त किया और रांची के पुलिस अफसरों को फटकार लगायी. साथ ही सभी थाना क्षेत्र के बार का सत्यापन करने और रात 11 बजे के बाद ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने का निर्देश दिया. उन्होंने लापरवाही बरतनेवाले पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही. एक सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि रांची में लॉ एंड ऑर्डर एसपी के अलावा दो डीएसपी और ट्रैफिक के लिए दो डीएसपी के प्रस्ताव पर लोकसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न हो जाने के बाद मुख्यालय के स्तर पर आगे की कार्रवाई होगी.

डीजीपी चेन छिनताई पर जता रहे थे नाराजगी इधर अपराधी दे रहे थे अपराध को अंजाम :

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया स्थित महावीर चौक के पास रविवार रात 9:00 बजे बाइक सवार दो अपराधी एक महिला के गले से सोने की चेन खींच फरार हो गये. महिला शांति देवी अपने पति विजय कुमार के साथ हटिया चौक पर गिफ्ट खरीद रही थी. गिफ्ट खरीदने के बाद पति अपनी कार में जाकर बैठ गये. पीछे से पत्नी गिफ्ट पैक कराकर लौट रही थी. इसी दौरान पीछे से दो युवक आये और चेन छीन कर फरार हो गये. घटना की सूचना जगन्नाथपुर थाना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली. वहीं, सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. महिला के अनुसार चेन डेढ़ लाख रुपये की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel