[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची श्रीमदभागवत कथा, हवन व भंडारे में जुटे श्रद्धालु

श्रीमदभागवत कथा, हवन व भंडारे में जुटे श्रद्धालु

0
श्रीमदभागवत कथा, हवन व भंडारे में जुटे श्रद्धालु

प्रतिनिधि, सिल्ली.

सिल्ली के पतराहातू में सात दिनों से चले आ रहे श्रीमदभागवत पुराण कथा महोत्सव शुक्रवार को संपन्न हो गया. वृन्दावन से आये प्रवचनकर्ता गुरु हरि चैतन्य जी महराज के नेतृत्व में विधिवत हवन पूजन कराया गया. इससे पूर्व महोत्सव में कृष्ण-सुदामा के प्रसंग पर झांकी प्रस्तुत की गयी. स्थानीय कलाकारों ने जीवंत झांकी प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी. महोत्सव के समापन अवसर पर हवन की पूर्णाहुति दी गयी. शाम में भंडारा किया गया. जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. गुरुजी ने प्रवचन में कहा कि श्रीकृष्ण-सुदामा का मित्र प्रेम से आज के समय में एक-दूसरे के।प्रति समर्पण की सीख लेने की जरूरत है. अधिकतर मित्र अपने स्वार्थ के लिए मित्र को धोखा देकर स्वार्थ सिद्धि में लगे रहते हैं. सुदामा ने भी अपनी मित्रता की गरिमा बनाये रखी. निर्धनता के बाद भी उन्होंने मित्र को अपने पत्नी के भेजे हुए चावल सौगात दिये, लेकिन अपने स्वाभिमान की रक्षा करते हुए श्रीकृष्ण से कुछ भी मांगने के लिए मुंह तक नहीं खोला. इधर, श्रीकृष्ण ने मित्र के तीन मुट्ठी चावल के बदले बिना मांगे सुदामा को तीन लोकों का वैभव दे दिया. महोत्सव के दौरान सिल्ली प्रखंड के अलग-अलग गावों से हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. महोत्सव में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश भी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel