[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi news : त्योहारों में लंबी दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाये रेलवे : चेंबर

Ranchi news : त्योहारों में लंबी दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाये रेलवे : चेंबर

0
Ranchi news : त्योहारों में लंबी दूरी की ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाये रेलवे : चेंबर
Birsa Munda

रांची. त्योहारों में बढ़ती वेटिंग लिस्ट को देखते हुए झारखंड चेंबर ने डीआरएम को पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से रांची रेलमंडल से चलनेवाली लंबी दूरी की सभी प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का आग्रह किया है. झारखंड चेंबर के डीआरयूसीसी प्रतिनिधि संजय अखौरी ने कहा कि दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के मौके पर रांची से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल की ओर जाते हैं. लेकिन, लंबी दूरी की सभी प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट में काफी वृद्धि देखी जा रही है. इससे यात्री चिंतित हैं. त्योहारों के समय यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जरूरी है कि लंबी दूरी की सभी प्रमुख ट्रेनों में सभी श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाने की पहल की जाये.

फर्श पर बैठ कर व खड़े होकर यात्रा कर रहे लोग

चेंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा कि त्योहार की छुट्टियों में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों में रह रहे विद्यार्थी एवं नौकरीपेशा लोग भी इस दौरान अपने घर आते हैं. व्यापारी वर्ग भी व्यापारिक कार्यों से आवागमन करते हैं, लेकिन वेटिंग लिस्ट अधिक होने के कारण अनावश्यक परेशान होते हैं. कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं होने के कारण अधिक भीड़ की स्थिति में यात्री कोच में फर्श पर बैठ कर या गेट के पास खड़े होकर लंबी दूरी की यात्रा करने को विवश होते हैं. छोटे-छोटे बच्चों को लेकर सफर करनेवाले परिवार की स्थिति काफी कष्टदायक होती है. ऐसे में जरूरी है कि वेटिंग लिस्ट की समीक्षा करते हुए लंबी दूरी की सभी प्रमुख ट्रेनों में सभी श्रेणी के कोच की संख्या में अतिरिक्त वृद्धि की जाये, ताकि लोग त्योहार में आराम से सफर कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel