पिपरवार. विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक सोमवार को बचरा चार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में हुई. इसमें रामनवमी पर बाइक के साथ शोभा यात्रा के आयोजन पर चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से 22 मार्च को पहाड़ी मंदिर, खलारी से शोभा यात्रा निकालने पर सहमति बनी. जिसका समापन बचरा चार नंबर चौक पर होगा. बैठक में शोभा यात्रा को लेकर तैयारियाें पर भी चर्चा की गयी. इसके लिए कार्यकर्ताओं से सहयोग करने की अपील की गयी. बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय युवकों की उपस्थिति रही.