[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची पिपरवार में शांति पूर्वक होली मनाने का निर्णय

पिपरवार में शांति पूर्वक होली मनाने का निर्णय

0
पिपरवार में शांति पूर्वक होली मनाने का निर्णय

पिपरवार. पिपरवार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक गुरुवार को एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार की अध्यक्षता में हुई. इसमें होली को लेकर चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर थाना प्रभारी अभय कुमार ने होली के दौरान अश्लील गाने नहीं बजाने व हुड़दंग नहीं करने का आग्रह किया. उन्होंने त्योहार के दौरान किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने, किसी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की. थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार के दौरान प्रशासन का सोशल मीडिया पर नजर रहेगी. शांति भंग करने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. वहीं, एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने चिरैयाटांड़ में पिछले दिनो मॉब लिंचिंग की घटना पर चर्चा करते हुए कहा कि रांची में बच्चा चोरी का मामला प्रकाश में आने के बाद पूरे झारखंड में अफवाह का बाजार गर्म है. राज्य के कई स्थानों से अफवाह की वजह से मॉब लिचिंग जैसी घटनाएं हो रही है. इस तरह की घटनाएं समाज को विचलित कर रही हैं. सभी घटनाओं में एक जैसी समानता है. अनजान निर्दोष व विक्षिप्त मॉब लिंचिंग के शिकार हो रहे हैं. एसडीपीओ ने ऐसे किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर कानून को अपने हाथ में नहीं लेने व तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की. बैठक के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी. मौके पर किचटो मुखिया संगीता देवी, बेंती मुखिया सरिता देवी, पंसस कुमारी अनुप्रिया, इकबाल हुसैन, विनोद सिंह, अंगद महतो, रमेश मुंडा, मुंशी राम, संजय महतो, मुकेश राणा, उमेश मेहता, पंकज कुमार दास, संजय राम, हरभजन कुमार, प्रेमनाथ राम, अरुण पासवान, बालेश्वर महतो, रवि भारद्वाज आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel