[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Cricket: डीबीसीए और कुशमाही सीसी जीते

Cricket: डीबीसीए और कुशमाही सीसी जीते

0
Cricket: डीबीसीए और कुशमाही सीसी जीते

रांची. कांके के सुकुरहुटू में चल रहे प्रथम अजय बैठा अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में डीबीसीए ने बूटी सीसी को छह विकेट से हराया. श्याम मैन ऑफ द मैच बने. इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए बूटी सीसी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 128 रन बनाये. जिसमें विजेता और सूर्यमान ने 24-24 रन बनाये. जवाब में डीबीसीए की टीम 13 ओवर में चार विकेट पर 131 रन बनाकर मैच जीता. वहीं दूसरे मैच में कुशमाही सीसी ने राइजिंग स्टार को चार विकेट से पराजित किया. अभिषेक मैन ऑफ द मैच बने. इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार ने 19.3 ओवर में 10 विकेट पर 109 रन बनाये. इसमें मनीष ने 32 और राहुल ने 23 रनों की पारी खेली. वहीं कुशमाही की ओर से विकास ने तीन व गौतम और अभिषेक ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में कुशमाही सीसी ने 10.3 ओवर में छह विकेट पर 110 रन बनाकर मैच जीता. इसमें आर्यन ने 31 रन बनाये. गौतम ने दो विकेट लिये.

संक्षिप्त स्कोर:

बूटी सीसी: 8/128 (विजेता 24, सूर्यमान 24, पलक 20). डीबीसीए: 4/131 (संयम 49, सोनू 32, विकास तीन विकेट). राइजिंग स्टार: 109 रन (मनीष 32, राहुल 23, विकास तीन, गौतम व अभिषेक दो-दो विकेट). कुशमाही सीसी: 6/110 (आर्यन 31, गौतम दाे विकेट).

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel