[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar CUET (PG) 2023: अंतिम समय में बदल दिया परीक्षा केंद्र, रांची में स्टूडेंट्स ने किया हंगामा

CUET (PG) 2023: अंतिम समय में बदल दिया परीक्षा केंद्र, रांची में स्टूडेंट्स ने किया हंगामा

0
CUET (PG) 2023: अंतिम समय में बदल दिया परीक्षा केंद्र, रांची में स्टूडेंट्स ने किया हंगामा

कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी एग्जाम) कंडक्ट करने वाली एजेंसी एनटीए ने झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होने वाली सीयूईटी पीजी की परीक्षा का केंद्र अंतिम समय में बदल दिया. इससे सेंटर पर पहुंच चुके स्टूडेंट्स परेशान हो गये. परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे विद्यार्थियों का आक्रोश भड़क उठा और उन्होंने जमकर हंगामा किया. हालांकि, बाद में उन्हें आश्वासन दिया गया कि परीक्षा का आयोजन फिर से किया जायेगा, लेकिन कब परीक्षा ली जायेगी, इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गयी है.

तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया के आईडीएन डिजिटल जोन आईडीजेड में परीक्षा देने के लिए पहुंचे स्टूडेंट्स ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को फोन पर यह जानकारी दी. अंशु कुमारी, आरती कुमारी, रोशन कुमार गुप्ता और अन्य स्टूडेंट्स ने बताया कि वे तुपुदाना परीक्षा केंद्र पहुंच गये थे. यहां उन्हें बताया गया कि आपका केंद्र बदल गया है. ई-मेल चेक करें. उन्होंने ई-मेल चेक किया, तो नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कहा गया.

तुपुदाना था परीक्षा केंद्र, बाद में बदल कर ओरमांझी कर दिया

प्रभात खबर को स्टूडेंट्स ने बताया कि 9 जून को होने वाली Common University Entrance Test [CUET (PG) -2023] के लिए 7 जून 2023 को पहला एडमिट कार्ड डाउनलोड हुआ था. इसमें उनका परीक्षा केंद्र आईडीएन डिजिटल जोन आईडीजेड तुपुदाना रांची अंकित था. इसके आधार पर वे तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच गये. लेकिन परीक्षा से ऐन पहले नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया. इसमें उनका परीक्षा केंद्र भी बदल दिया गया, जो इस केंद्र से काफी दूर है.

परीक्षा से पहले 9 जून को जारी हुआ दूसरा एडमिट कार्ड

स्टूडेंट्स ने बताया कि 9 जून को परीक्षा से ऐन पहले जब उन्होंने नया एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, तो देखा कि उनका परीक्षा केंद्र रामटहल चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरटीसीआईटी) में है. यह ओरमांझी ब्लॉक चौक के पास है. तुपुदाना और ओरमांझी के बीच की न्यूनतम दूरी 33.4 किलोमीटर है, जहां पहुंचने में एक से डेढ़ घंटे लग जायेंगे. नये केंद्र की जानकारी भी उन्हें तब दी गयी, जब परीक्षा शुरू होने का समय था.

परीक्षा केंद्र पहुंचे, तो बताया गया- सेंटर बदल गया है

स्टूडेंट्स ने बताया कि परीक्षा केंद्र में 3 बजे पहुंच जाना था. 3:15 बजे गेट बंद करने की सूचना दी गयी थी. लेकिन, परीक्षा देने के लिए आये विद्यार्थियों को नये केंद्र के बारे में 3 बजे के बाद सूचित किया गया. ऐसे में न्यूनतम 33.4 किलोमीटर की दूरी तय करके बच्चे कैसे एग्जाम सेंटर तक पहुंच पायेंगे. बता दें कि तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया से ओरमांझी जाने के कई रास्ते हैं.

तुपुदाना से ओरमांझी जाने में लगते हैं एक से डेढ़ घंटे

अगर रांची रिंग रोड से होकर जाते हैं, तो आपको तुपुदाना इंडस्ट्रियल एरिया से ओरमांझी ब्लॉक चौक तक जाने में करीब घंटे का वक्त लगेगा. इसके लिए आपको 54.4 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी. अगर आप एनएच-20 के रास्ते जाते हैं, तो 37.8 किलोमीटर की दूरी आपको तय करनी होगी. इसमें सवा घंटे लग जायेंगे. वहीं, खूंटी रोड से जायेंगे, तो 33.4 किलोमीटर का सफर करने में आपको करीब डेढ़ घंटे लग जायेंगे.

Also Read: CUET-PG Results: सीयूईटी-स्नातकोत्तर परीक्षा का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ऐसे करें चेक

Previous article सीएम हेमंत सोरेन ने अंडमान निकोबार प्रवास के दौरान झारखंड के आदिवासी-मूलवासियों को दिया ये भरोसा
Next article Reliance Jio Plans: रिलायंस जियो ने लांच किए 5 नए रिचार्ज प्‍लान, साथ में फ्री मिलेगा ये सब्‍सक्रिप्‍शन
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel