[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची बाबा ग्रुप और सहयोगी व्यापारियों के ठिकानों से 4.50 करोड़ रुपये जब्त

बाबा ग्रुप और सहयोगी व्यापारियों के ठिकानों से 4.50 करोड़ रुपये जब्त

0
बाबा ग्रुप और सहयोगी व्यापारियों के ठिकानों से 4.50 करोड़ रुपये जब्त

रांची. आयकर विभाग की तीसरे दिन भी शनिवार को बाबा ग्रुप और उनके सहयोगी आढ़त व्यापारियों के ठिकानों पर छापेमारी जारी रही. अब तक कुल 4.50 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं. यह छापेमारी 29 जनवरी से जारी है. झारखंड और बिहार में 45 ठिकानों पर लगातार तलाशी ली गयी. इस दौरान कीमती जेवर भी मिले हैं, जिनका मूल्यांकन किया जा रहा है.

अचल संपत्ति का भी मूल्यांकन कर रही

आयकर विभाग की टीम बाबा ग्रुप के कारखानों , भूमि और अन्य अचल संपत्ति का भी मूल्यांकन कर रही है. इस दौरान बाबा एग्रो फूड और बाबा फूड प्रोसेसिंग के ठिकानों से लगभग 2.5 करोड़ रुपये नगद जब्त हुए हैं. इसमें से 1.5 करोड़ रुपये बाबा एग्रो फूड के योगेश साहू के ठिकाने से मिले थे. इसके अलावा चावल के आढ़त व्यापारियों से दो करोड़ रुपये नकद जब्त की गयी है.

चोरी, बेनामी लेन-देन और फर्जी बिलिंग की शिकायत मिली

आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं कि बाबा ग्रुप और उनके सहयोगी कारोबारियों द्वारा बड़े पैमाने पर कर चोरी, बेनामी लेन-देन और फर्जी बिलिंग की शिकायतें मिली थीं. जांच के दौरान नकदी, आभूषण, महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड बरामद हुए हैं. बताया जा रहा है कि कुछ राइस मिलर्स और ट्रेडर्स ने सरकारी खरीद, पीडीएस और निजी सप्लाई से जुड़े कारोबार में बड़े स्तर पर आय छिपायी थी. जांच अभी जारी है. जब्त दस्तावेजों के विश्लेषण के बाद अघोषित राशि का आंकड़ा और बढ़ सकता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel