[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची आदिवासी युवती को पिठौरिया और चतरा के युवकों से था प्यार, टुसू मेले में प्रेम त्रिकोण का हुआ ये हश्र

आदिवासी युवती को पिठौरिया और चतरा के युवकों से था प्यार, टुसू मेले में प्रेम त्रिकोण का हुआ ये हश्र

0
आदिवासी युवती को पिठौरिया और चतरा के युवकों से था प्यार, टुसू मेले में प्रेम त्रिकोण का हुआ ये हश्र
मृतक संदीप महतो.

Crime News| अनगड़ा (रांची), जितेंद्र कुमार : राजधानी रांची के अनगड़ा के जमुवारी में टुसू मेला में एक युवक को चाकू से गोद दिया. बाद में इलाज के दौरान रिम्स में उसकी मौत हो गई. मामला त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का है. मृतक पिठौरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था. उसका नाम संदीप महतो (30) था. संदीप को इरबा में एक कंपनी में काम करने वाली रूदिया गांव की युवती से प्रेम हो गया. वह इरबा में एक कंपनी में काम करती है. तलाकशुदा संदीप महतो के अलावा युवती का एक और प्रेमी है. युवती का दूसरा प्रेमी संगम करमाली चतरा का रहने वाला है.

टुसू मेले में मिलने के लिए प्रेमिका ने बुलाया था संदीप महतो को

घटना मंगलवार की रात को हुई. युवती ने संदीप महतो को मिलने के लिए जमुवारी में टुसू मेले में बुलाया था. संदीप जब अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा, तो युवती के साथ रिलेशनशिप में रह रहे संगम करमाली ने उसे चाकू से गोद दिया. संदीप की पेट में संगम ने चाकू से कई बार प्रहार किये. गंभीर रूप से घायल अवस्था में संदीप को रिम्स में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान रिम्स में उसकी मौत हो गई.

7 दोस्तों के साथ पहुंचा था प्रेमिका का दूसरा प्रेमी

मंगलवार को हेसल पंचायत के जमुवारी में टुसू मेला लगा था. प्रेमिका के कहने पर संदीप अपने दो दोस्तों के साथ जमुवारी पहुंचा. इससे पहले संगम करमाली को खबर मिल गयी थी कि उसकी प्रेमिका मेला घूमने आ रही है. वह भी अपने 7 दोस्तों के साथ मेले में पहुंचा.

इसे भी पढ़ें : Crime News: चतरा के बाजारटांड़ रोड में गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल शनिचर रिम्स रेफर

रात 8 बजे प्रेमिका के दूसरे प्रेमी ने चाकू से किया हमला

रात के करीब 8 बजे संदीप मेला के बगल में स्थित एक चहारदीवारी के किनारे अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा. पीछे से संगम करमाली अपने दोस्तों के साथ वहां आ गया. अपनी प्रेमिका को दूसरे के बांहों में देख वह गुस्से में आ गया. दोस्तों के साथ मिलकर उसने संदीप को पकड़ लिया और चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. संदीप को मरा हुआ समझकर सभी वहां से भाग गए. संगम अपनी प्रेमिका को भी साथ ले गया.

इसे भी पढ़ें : उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं और कोहरे ने ढाया कहर, कनकनी बढ़ी, अभी और गिरेगा पारा

मेला समिति के सदस्यों ने तत्काल संदीप को पहुंचाया अस्पताल

जैसे ही घटना की जानकारी मेला समिति के सदस्यों को हुई, तत्काल घायल संदीप को इलाज के लिए सीएचसी अनगड़ा ले गये. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. बुधवार तड़के 3 बजे संदीप ने रिम्स में दम तोड़ दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने रात में ही हमलावरों को किया गिरफ्तार

अनगड़ा थाने की पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, पुलिस सक्रिय हो गई. रात भर ताबड़तोड़ छापेमारी करके प्रेमिका, हत्या के मुख्य आरोपित संगम करमाली, कांटाटोली निवासी साहिल शाह और उनके सभी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया. घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू, मोबाइल और बाइक भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं. अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि अभी अनुसंधान चल रहा है. शाम तक इस बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें

Crime News: चतरा के बाजारटांड़ रोड में गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल शनिचर रिम्स रेफर

Sarkari Naukri: झारखंड के विश्वविद्यालयों में होगी 260 शिक्षकों की नियुक्ति

15 जनवरी 2025 को कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें अपने यहां का रेट

मार्च 2026 तक झारखंड को नक्सल मुक्त करने का लक्ष्य, इन 5 जिलों में सक्रिय हैं नक्सली

Previous article Until Dawn First Look: खौफ का मंजर और रहस्य से भरपूर, रिलीज हुआ ‘अनटिल डॉन’ का फर्स्ट लुक, डिटेल्स पढ़े
Next article क्या घोंडा विधानसभा सीट पर फिर से जीत दर्ज कर पाएगी बीजेपी? 
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel