[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi News : पांच एसी डबलडेकर, 19 एसी व 220 डीजल बसों की खरीदारी करेगा निगम

Ranchi News : पांच एसी डबलडेकर, 19 एसी व 220 डीजल बसों की खरीदारी करेगा निगम

0
Ranchi News : पांच एसी डबलडेकर, 19 एसी व 220 डीजल बसों की खरीदारी करेगा निगम
Birsa Munda

रांची. शहरी परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रांची नगर निगम शहर की सड़कों पर 244 सिटी बसों को उतारेगा. इसमें पांच एसी इलेक्ट्रिक डबल डेकर, 19 एसी व 220 डीजल बसें होंगी. बस की खरीदारी को लेकर निगम द्वारा टेंडर निकाला गया है. इसके तहत इच्छुक एजेंसी या कंपनी 11 नवंबर तक टेंडर पेपर भर सकती हैं. 12 नवंबर को टेंडर खोला जायेगा. बस खरीदारी को लेकर निगम द्वारा 21 नवंबर को निगम भवन में प्री बिड मीटिंग रखी गयी है.

शर्तों में किया निगम ने बदलाव

पूर्व में सिटी बसों की खरीदारी को लेकर निगम द्वारा छह बार टेंडर निकाला गया था. लेकिन इसमें किसी एजेंसी या कंपनी ने रुचि नहीं दिखायी. इसके बाद निगम ने स्टेक होल्डर की मीटिंग की. इसमें बस ऑपरेटरों व कंपनियों ने सुझाव दिया कि निगम अगर टेंडर की शर्तों में कुछ बदलाव करे, तो कंपनियां या बस ऑपरेटर इसमें भाग ले सकते हैं. इसके बाद निगम ने शर्तों में बदलाव किया. इसके तहत टेंडर में अब ज्वाइंट वेंचर में भी कंपनी या बस ऑपरेटर भाग ले सकते हैं.

एसी डबलडेकर बस का प्रस्ताव जुड़ा

पूर्व में निगम द्वारा जो टेंडर निकाला गया था, उसमें 24 एसी बसें व 220 डीजल बसों की खरीदारी की तैयारी थी. लेकिन नये टेंडर में पांच एसी इलेक्ट्रिक बसों की खरीदारी की योजना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Ranchi News Today : यहां रांची से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel