[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की जांच रिपोर्ट मरने के बाद निगेटिव

कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की जांच रिपोर्ट मरने के बाद निगेटिव

0
कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की जांच रिपोर्ट मरने के बाद निगेटिव

रांची/ गिद्दी : हजारीबाग जिले के गिद्दी प्रखंड के डाड़ी गांव निवासी टिकेंद्र राम जब जीवित थे, तो वे कोरोना पॉजिटिव थे. वहीं मरने के 24 घंटे के बाद ही राज अस्पताल रांची उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव बता रहा है. टिकेंद्र राम की मौत इलाज के दौरान शनिवार को हो गयी थी. मृतक के परिजनों ने दो लाख 19 हजार रुपये का बिल नहीं दिया है.

लिहाजा अस्पताल प्रबंधन ने हिंदपीढ़ी थाना में बकाया पैसा नहीं देने की बात कहते हुए आवेदन दिया है़ इधर, हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी ज्ञान प्रकाश का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है़ चूंकि रिपोर्ट निगेटिव है और मामला पुलिस के पास पहुंचा है, इसलिए पोस्टमार्टम जरूरी है़ साथ ही जब से टिकेंद्र राम भर्ती हुए थे, उस समय से लेकर उनकी मौत तक पूरे मामले की छानबीन की जायेगी़ अस्पताल प्रबंधन ने जो कुछ लिख कर दिया है, उसकी भी जांच होगी़ बकाया पैसे के लिए शव को रोका नहीं जा सकता है़

क्या है मामला : टिकेंद्र राम को दो जुलाई को राज अस्पताल में भर्ती हुए थे. एक-दो दिन उनका इलाज रिम्स में भी हुआ था. स्थिति बिगड़ने पर उन्हें पुन: राज अस्पताल में भर्ती किया गया. 15 जुलाई को उनकी कोरोना जांच हुई, जिसमें वे पॉजिटिव पाये गये. इस बीच शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरने के उपरांत उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. डाड़ी गांव के लोग व उनके परिजनों का कहना है कि जब वे जीवित थे, तो कोरोना पॉजिटिव थे. मरने के 24 घंटों के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव कैसे आ गयी.

Post by : Pritish Sahay

Previous article रोना संक्रमित जवान भागा, पकड़ाया
Next article रिम्स में आज मुख्यमंत्री करेंगे प्लाज्मा थेरेपी सेंटर का शुभारंभ, कोरोना विजेता डॉक्टर दान करेंगे प्लाज्मा
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel