[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Corona Effect : 498 विशेष तथा 342 अतिरिक्त दाल-भात केंद्र खोले जायेंगे

Corona Effect : 498 विशेष तथा 342 अतिरिक्त दाल-भात केंद्र खोले जायेंगे

0
Corona Effect : 498 विशेष तथा 342 अतिरिक्त दाल-भात केंद्र खोले जायेंगे

रांची : कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थिति में गरीब और भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए राज्यभर में 498 विशेष तथा 342 अतिरिक्त दाल-भात केंद्र खोले जायेंगे. यह व्यवस्था दो माह (मई तक) के लिए होगी. खाद्य आपूर्ति विभाग ने इसके लिए करीब 6.19 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है. इसमें से 3.19 करोड़ रुपये विशेष दाल-भात केंद्र तथा करीब तीन करोड़ रुपये थाना स्तर पर खुलनेवाले अतिरिक्त दाल-भात केंद्र पर खर्च होंगे. प्रति केंद्र 200 व्यक्ति को भोजन कराने का लक्ष्य है.

भोजन में दाल, भात तथा अालू-चना-सोयाबीन बड़ी की सब्जी मिलेगी. विशेष दाल-भात केंद्र में एक समय के भोजन के लिए लाभुक से पांच रुपये लिये जायेंगे. वहीं थाना स्तर के अतिरिक्त केंद्र में भोजन के रूप में खिचड़ी नि:शुल्क मिलेगी. थाना स्तर पर केंद्र के लिए संबंधित थानों को चावल और दाल उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी की होगी. वहीं इन केंद्रों के संचालन तथा यहां लोगों को भोजन उपलब्ध कराने की मॉनिटरिंग एसपी करेंगे.

हाइवे पर भोजनालय व मोटर रिपेयेरिंग सेंटर खुला रखें : कोरोना वायरस के मद्देनजर पूरे देश में लॉकडाउन है. इस दौरान आवश्यक वस्तुअों को छोड़ कर अन्य सभी तरह की परिवहन सेवाअों पर रोक है. इधर आवश्यक वस्तुअों को लाने के कार्य में लगे लंबी दूरी के चालकों को भोजन तथा मोटर रिपेयरिंग के काम में परेशानी हो रही है.

इस संबंध में केंद्र से मिले निर्देश के आलोक में खाद्य आपूर्ति सचिव ने सभी उपायुक्तों से कहा है कि वह राजमार्गों पर चालकों के खान-पान तथा वाहनों के रिपेयरिंग सेंटर को खुला रखने का प्रयास करें. ऐसे भोजनालय व रिपेयरिंग सेंटर चिह्नित करने का काम जिला प्रशासन करेगा. निर्देश है कि चिह्नित प्रतिष्ठानों के नाम, पता व मोबाइल नंबर मालवाहक वाहनों के संगठन, व्यापारी आदि को उपलब्ध करा दिये जायें.

अहम बातें

1. प्रति केंद्र 200 व्यक्ति को भोजन कराने का लक्ष्य है

2. विशेष दाल-भात केंद्र में एक समय के भोजन के लिए लाभुक से पांच रुपये लिये जायेंगे

3. थाना स्तर के अतिरिक्त केंद्र में भोजन के रूप में खिचड़ी नि:शुल्क मिलेगी

उड़नदस्ता क्षेत्र व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और राशन दुकानों का करेंगे निरीक्षण

संवाददाता 4 रांची. कालाबाजारी और मुनाफाखोरी रोकने के लिए जिला स्तर पर कम से कम दो और प्रखंड स्तर पर एक उड़नदस्ता बनाने का निर्देश दिया गया है. इसे लेकर खाद्य आपूर्ति सचिव अरुण कुमार सिंह ने सभी उपायुक्तों को पत्र लिखा है. कोविड-19 के मद्देनजर गठित होनेवाले सभी उड़नदस्तों में दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का आदेश है. यह भी कहा गया है कि उड़नदस्ता अपने क्षेत्राधिकार के तहत आनेवाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और राशन दुकानों का अौचक निरीक्षण करेंगे.

थानों में दाल-भात केंद्रों के लिए मुफ्त चावल-दाल देगी सरकार

रांची. लॉकडाउन की वजह से थानों में खोले गये अतिरिक्त दाल-भात केंद्र खोल कर गरीबों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग ने महालेखाकार से 2.99 करोड़ रुपये के व्यय की स्वीकृति मांगी है. बताया है कि अतिरिक्त 342 दाल-भात केंद्रों में थाने भी शामिल हैं. सभी को जिला अपूर्ति पदाधिकारी द्वारा चावल व दाल खरीद कर उपलब्ध कराया जायेगा. प्रत्येक थाने को 10 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि, ईंधन, मसाला सब्जी आदि उपलब्ध कराया जायेगा.

अतिरिक्त दाल-भात केंद्रों में रोज 200 लाभुकों के लिए 200 ग्राम प्रति व्यक्ति की दर से चावल व प्रतिदिन पांच किलो दाल मुफ्त आपूर्ति की जायेगी. थानों में खोले गये सभी अतिरिक्त केंद्रों को नियमित एवं सुचारू रूप से चलाने व गरीबों को एक समय का निशुल्क खाना खिलाना सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी पुलिस अधीक्षक की होगी. वहीं, अन्य अतिरिक्त दाल-भात केंद्रों पर आलू, सब्जी, ईंधन, तेल, नमक आदि वस्तुओं की व्यवस्था उनके द्वारा स्वयं की जायेगी.

Previous article भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने झारडखंड के जिलाध्यक्षों से की ऑन लाइन बात, कहा- सभी पदाधिकारी सुनिश्चित करें भूमिका
Next article कोरोना से जंग : बाहर से आनेवाले को मुखिया किसी से न मिलने दें – हेमंत सोरेन
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel