[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची अधिकारी इंतजार करते रहे लेकिन बैठक में नहीं आये ठेकेदार

अधिकारी इंतजार करते रहे लेकिन बैठक में नहीं आये ठेकेदार

0
अधिकारी इंतजार करते रहे लेकिन बैठक में नहीं आये ठेकेदार

डकरा.

एनके एरिया की प्रबंधकीय अव्यवस्था से परेशान ठेकेदारों की नाराजगी सामने आने लगी है. चार दिन काम बंद रखने के बाद शुक्रवार से उत्खनन विभाग के ठेकेदारों ने काम शुरू किया तो अब असैनिक विभाग के ठेकेदारों की नाराजगी ने प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है. क्षेत्र में 21 करोड़ रुपये की लागत से एनुअल मेंटेनेंस का काम चल रहा है. बावजूद आये दिन मजदूरों और श्रमिक संगठनों की शिकायत का समाधान नहीं हो रहा है. अब दुर्गा पूजा को लेकर विभिन्न पूजा समिति साफ-सफाई और पूजा स्थल पर प्रत्येक वर्ष किया जाने वाला काम कराने की मांग कर रहे हैं. लेकिन काम नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है. जानकारी अनुसार विभाग एनुअल मेंटेनेंस का काम करा रहे ठेकेदारों से ही पूजा की तैयारी का काम कराना चाह रही है, लेकिन इसके लिए ठेकेदार तैयार नहीं हैं. मामले को लेकर जारी गतिरोध को दूर करने के लिए शुक्रवार शाम को एनुअल मेंटेनेंस का काम रहे ठेकेदारों की बैठक विभागीय अधिकारियों ने बुलायी थी. अधिकारी इंतजार करते रहे, लेकिन बैठक में कोई भी ठेकेदार नहीं आया. काॅलोनी और पूजा पंडालों तक पहुंचने वाले रास्तों पर गंदगी का अंबार लगा है. सड़कों की हालत खतरनाक है. दुर्गा पूजा में तो समय है, लेकिन विश्वकर्मा पूजा को लेकर भी यही हाल है. डकरा में होनेवाला विश्वकर्मा पूजा पूरे कोयलांचल में प्रसिद्ध है. लेकिन वहां भी जैसे-तैसे तैयारी चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel