[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची मनरेगा कर्मियों की हड़ताल का अनुबंध कर्मियों ने किया समर्थन

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल का अनुबंध कर्मियों ने किया समर्थन

0
मनरेगा कर्मियों की हड़ताल का अनुबंध कर्मियों ने किया समर्थन

रांची : अनुबंध कर्मचारी महासंघ की बैठक मंगलवार को हुई. जूम ऐप के माध्यम से हुई बैठक का संचालन विक्रांत ज्योति, जॉन पीटर बागे व सुशील पांडेय ने किया. श्री बागे ने बताया कि बैठक में सभी संघ ने मनरेगा कर्मचारी संघ की हड़ताल का समर्थन किया. साथ ही इसे जायज ठहराया. सुशील पांडेय ने सरकार पर आरोप लगाया कि हड़ताल को कमजोर करने के लिए गलत तरीके से मजदूरों की मांग की जा रही है.

किसी भी योजना में मजदूर काम नहीं कर रहे हैं. तालाब और डोभा जैसी योजना में काम नहीं होने के बावजूद डिमांड कर मजदूरों को दर्शाया गया है. अगर इसकी जांच की जाये, तो सच्चाई सामने आ जायेगी. संघ ने इसका विरोध किया. उन्होंने कहा कि मुखिया संघ ने भी फर्जी मस्टर रोल निकालने पर आक्रोश जताया है. श्री बागे ने कहा कि खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने भी हमारी मांगों का समर्थन किया.

एनआरएचएम अनुबंध कर्मी भी रहे सामूहिक अवकाश पर

एनआरएचएम एएनएम-जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के सदस्य मंगलवार को अपनी मांग को लेकर सामूहिक अवकाश पर रहे. संघ की कार्यकारी प्रदेश महासचिव वीणा कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि राज्य के सभी जिला के अनुबंध कर्मियों ने अवकाश पर रहते हुए समर्थन दिया है. हम सभी जोखिम में रहते हुए सेवा कार्य कर रहे हैं, लेकिन लगातार आश्वासन के बाद भी हमारी सेवाएं नियमित नहीं की जा रही है. ऐसे में हमलोगों को विवश होकर हड़ताल पर जाना पड़ा.

posted by : sameer oraon

Previous article बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव, दो घंटे में 11 मिमी हुई बारिश
Next article Rashifal, 05 August 2020 : आज इन राशि वालों के खुलेंगे भाग्य के ताले, जानें क्या कहता है मेष से मीन तक का राशिफल
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel