[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची JTET: जेटेट भाषा विवाद पर सरकार का बड़ा कदम, पांच मंत्रियों की कमेटी गठित 

JTET: जेटेट भाषा विवाद पर सरकार का बड़ा कदम, पांच मंत्रियों की कमेटी गठित 

0
JTET: जेटेट भाषा विवाद पर सरकार का बड़ा कदम, पांच मंत्रियों की कमेटी गठित 
स्टूडेंट का ग्रुप सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

रांची से सुनील झा की रिपोर्ट 

JTET: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में जिलावार भाषा निर्धारण को लेकर सरकार ने पांच मंत्रियों की उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है. जेटेट नियमावली को स्वीकृति के दौरान कैबिनेट में भाषा को लेकर कमेटी गठित करने की बात कही गई थी. कैबिनेट के निर्णय के बाद कार्मिक प्राशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है. कमेटी के समन्वयक वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर होंगे. कमेटी जेटेट नियमावली में अलग-अलग जिलों के लिए निर्धारित भाषा संबंधी मामलों पर विचार करेगी. इसके बाद नियमावली में जनजातीय/ क्षेत्रीय भाषा को सम्मलित/विलोपित करने को लेकर राज्य सरकार को अनुशंसा करेगी. कमेटी को जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है.

झामुमो-कांग्रेस के दो-दो राजद के एक मंत्री

कमेटी में सरकार में शामिल तीनों घटक दल के मंत्रियों को शामिल किया गया है. इनमें झामुमो और कांग्रेस के दो-दो मंत्री शामिल हैं. राजद के एक मंत्री शामिल हैं. कमेटी में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर (पलामू), उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव (गोड्डा), ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह (गोड्डा), पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद (बोकारो) और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार (गिरिडीह) शामिल हैं. 

क्या है जेटेट भाषा विवाद?

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में जिलावार जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा का निर्धारण किया गया है. अभ्यर्थी को जिलावार निर्धारित भाषा में किसी एक भाषा का चयन कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. जिलावार भाषा में भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल करने की मांग की जा रही है. इन तीनों भाषाओं को वर्तमान नियमावली में जिलावार क्षेत्रीय भाषा में शामिल नहीं किया गया है. पलामू में मगही-भोजपुरी और संताल परगना प्रमंडल के जिलों में अंगिका को क्षेत्रीय भाषा में शामिल करने की मांग की जा रही है.

राधा कृष्ण किशोर और दीपिका ने किया था विरोध

मंत्री राधा कृष्ण किशोर व दीपिका पांडेय सिंह ने भाषा को लेकर कैबिनेट की बैठक में अपना विरोध जताया था. इसके बाद एक बार कैबिनेट की बैठक में नियमावली पर निर्णय स्थगित कर दिया था. नियमावली को दूसरी बैठक में स्वीकृति मिली पर भाषा विवाद पर मंत्रियों की कमेटी गठित करने की बात कही गई.

जेटेट का 21 तक जमा होना है आवेदन

राज्य में जेटेट परीक्षा को लेकर आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा 21 मई तक आवेदन जमा लिया जाएगा. जेटेट की परीक्षा जुलाई तक होने की संभावना है. राज्य में 10 वर्षों से जेटेट परीक्षा नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ें: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बोले प्रभात खबर के प्रधान संपादक अंकित शुक्ला – संवाद का तरीका ही निर्णायक

इसे भी पढ़ें: पलामू में अपराधियों के हौसले बुलंद: रेहला में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

Previous article कौन हैं बंगाल में ‘कमल’ खिलाने वाले रणनीतिकार भूपेंद्र यादव, नबान्न की नींव हिलाने का तैयार किया गुप्त ब्लूप्रिंट
Next article Madhepura, पति परदेस में, घर चलाने साइकिल पर सिलेंडर लेने निकली महिला
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel