[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची कार्बन उत्सर्जक से ग्रीन एनर्जी की ओर कोल इंडिया, 3 गीगावाट सौर ऊर्जा के उत्पादन की है ये तैयारी

कार्बन उत्सर्जक से ग्रीन एनर्जी की ओर कोल इंडिया, 3 गीगावाट सौर ऊर्जा के उत्पादन की है ये तैयारी

0
कार्बन उत्सर्जक से ग्रीन एनर्जी की ओर कोल इंडिया, 3 गीगावाट सौर ऊर्जा के उत्पादन की है ये तैयारी
सोलर एनर्जी के क्षेत्र में बढ़ते कोल इंडिया के कदम.

Coal India Limited: भारत की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया है. भारत सरकार के वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट क्लीन एनर्जी के उत्पादन के लक्ष्य में सहयोग देने के उद्देश्य से कंपनी 3 गीगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने 3 गीगावाट सौर ऊर्जा के उत्पादन के लिए ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) परियोजनाओं के लिए पार्टनर्स खोजने के लिए EoI (एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट) जारी किया है.

सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए जमीन अधिग्रहण की जरूरत नहीं

कोल इंडिया को सौर ऊर्जा के लिए जमीन के अधिग्रहण की भी जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उसके पास काफी बेकार जमीन पड़ी है. जिन जगहों पर खनन हो चुका है, उन्हीं जगहों का इस्तेमाल करते हुए सौर ऊर्जा के क्षेत्र में कोल इंडिया अपनी भूमिका बढ़ाना चाहती है. कंपनी ने माइन आऊट भूमि यानी पिछले खनन कार्यों के बाद उपलब्ध जमीन का इस्तेमाल करके सौर ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने की तैयारी कर रही है.

लगातार बढ़ रहा है कोल इंडिया का सौर ऊर्जा पोर्टफोलियो

कोल इंडिया का सौर ऊर्जा पोर्टफोलियो लगातार बढ़ रहा है. कंपनी के विभिन्न उपक्रमों के पास अब तक लगभग 23.5 मेगावाट सौर ऊर्जा की क्षमता है, जिसने वित्तीय वर्ष 2022-23 में लगभग 6.83 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया. 279 मेगावाट के ग्राउंड-माउंटेड सोलर प्रोजेक्ट्स अभी निर्माणाधीन हैं. 20 मेगावाट रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट्स की योजना पर भी कंपनी काम कर रही है. गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (GUVNL) के लिए 100 मेगावाट का सौर संयंत्र और राजस्थान के बीकानेर में 1 गीगावाट का सौर प्रोजेक्ट शामिल हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सौर ऊर्जा और विंड मिल से हो रहा ऊर्जा का उत्पादन

26 मई 2023 तक कोयला/इग्नाइट पीएसयू ने 1656 मेगावाट सौर ऊर्जा और 51 मेगावाट विंड मिल से ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है. वर्ष 2030 तक 5570 मेगावाट अक्षय ऊर्जा के उत्पादन की योजना है. बायो ईंधन तैयार करने वाली कोल इंडिया खुद नेट जीरो के लक्ष्य को हासिल के लिए 2025-26 में 3 गीगावाट बिजली का उत्पादन करने की तैयारी कर रहा है. वर्ष 2026 तक 1158 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है.

Coal India Ready To Produce 3 Gw Solar Energy
रांची के सीसीएल मुख्यालय में रूफटॉप सोलर एनर्जी के लिए लगाये गये सौर पैनल. 400 किलोवाट बिजली का होता है उत्पादन.

पर्यावरण, आर्थिक और रणनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण

कोयला पर निर्भरता से स्वच्छ ऊर्जा की ओर यह रुख न केवल पर्यावरण की दृष्टि से, बल्कि आर्थिक और रणनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. इंडिया की ऊर्जा जरूरतें तेजी से बढ़ रहीं हैं, और नवीनीकृत ऊर्जा स्रोतों का विस्तार ऊर्जा सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण और ग्लोबल क्लाइमेट लक्ष्यों को हासिल करने में अहम भूमिका निभाता है. सीआईएल की यह पहल भारतीय ऊर्जा क्षेत्र में एक नयी दिशा सुझाती है, जो दिखाती है कि पारंपरिक कोयला क्षेत्र भी ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में आगे बढ़े हैं.

Coal India News: परिवर्तन में कई चुनौतियां भी – एक्सपर्ट

विशेषज्ञों का मानना है कि इस परिवर्तन में कई चुनौतियां भी हैं. मसलन भूमि का सही प्रबंधन, परियोजना का वित्तपोषण, तकनीकी दक्षता और राज्य सरकारों तथा अन्य सरकारी एजेंसियों के साथ सहयोग. इसके बावजूद सीआईएल की विशेषज्ञता, विशाल संसाधन और सरकारी सहयोग, इन अड़चनों को पार करने में सहायक होंगे. अगर सीआईएल की परियोजनाएं पूरी हो गयीं, तो ये सोलर प्रोजेक्ट्स भारत की ऊर्जा जरूरतों को स्थिर और टिकाऊ बना सकतीं हैं.

Coal India Wind Mill Green Energy
कोल इंडिया पवन ऊर्जा का भी कर रही है उत्पादन.

कोयला खनन कंपनी बन रही ऊर्जा सेवा देने वाली कंपनी

कोयला खनन कंपनी से कोल इंडिया लिमिटेड अब सौर ऊर्जा सेवा प्रदाता कंपनी के रूप में बदल रही है. यह परिवर्तन न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि भारत के ऊर्जा क्षेत्र में स्थिरता और नवाचार को बढ़ावा देने में भी मददगार साबित होगा. आने वाले वर्षों में, इसके 3 गीगावाट सौर ऊर्जा लक्ष्य की सफलता देश का ऊर्जा मानचित्र पूरी तरह से बदल जायेगा, ऐसी उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें

बीसीसीएल, सीएमपीडीआइ और एनसीएल टॉप पर, कोल इंडिया की 7 अनुषंगी कंपनियों का प्रदर्शन एक्सलेंट

Coal India: स्टॉक में 90 मिलियन टन कोयला, फिर भी डिस्पैच में क्यों पीछे हैं कोल इंडिया की सातों सहायक कंपनियां?

Coal Workers: लाखों में आमदनी, रसोई गैस के भी मिल रहे पैसे, फिर भी खाना बनाने के लिए कोयले पर हैं निर्भर, कैसे हुआ खुलासा?

Coal India: गंभीर रूप से बीमार कोयला कामगारों के आश्रितों को नहीं मिल रही नौकरी, जंतर-मंतर पर देंगे धरना

Previous article 340 अवैध लॉटरी टिकट के साथ एक गिरफ्तार
Next article सरेंडर नहीं तो एनकाउंटर! पटना के 40 अपराधियों की लिस्ट तैयार, STF भी छापेमारी में जुटी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel