[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची चेकडैम में डूबने से 10वीं के छात्र की मौत

चेकडैम में डूबने से 10वीं के छात्र की मौत

0
चेकडैम में डूबने से 10वीं के छात्र की मौत

नामकुम.

थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुटोली स्थित सपाही नदी पर बने चेकडैम में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से नाबालिग अरुण कुमार (16) पिता भोला राम की मौत हो गयी. वह मूल रूप से हजारीबाग का रहनेवाला था. अरुण वर्तमान में नामकुम के मुंडागड़ा में रह कर केंद्रीय विद्यालय नामकुम में 10वीं में पढ़ता था. वह दो भाई-बहनों में बड़ा था. मिली जानकारी के अनुसार अरुण के घर उसके छोटे मामा आये हैं. रविवार सुबह अरुण मामा के साथ सपाही नदी स्थित चेकडैम में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया. सूचना पर पहुंची पुलिस व अरुण के पिता पहुंचे व रस्सी के सहारे अरुण को बाहर निकाला. थाना के टीपी केशरी ने तत्परता दिखाते हुए अपने निजी वाहन से अरुण को इएसआइ अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों को संतुष्टि नहीं होने पर अरुण को निजी अस्पताल ले गये, परंतु वहां भी डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. परिजन शव को लेकर हजारीबाग चले गये हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel