[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची चूरी की महिलाओं ने वाहनों को रोका

चूरी की महिलाओं ने वाहनों को रोका

0
चूरी की महिलाओं ने वाहनों को रोका

प्रतिनिधि, खलारी. चूरी कॉलोनी में बड़े वाहनों के परिचालन से उड़ने वाले धूल से परेशान महिलाओं ने बड़े वाहनों के परिचालन को रोक दिया है. जिसके कारण बड़े वाहनों को वापस लौटना पड़ा है. महिलाओं को इस समस्या के प्रति जागरूक देख कॉलोनी के लोग भी उनके समर्थन दे रहे हैं. विरोध कर रही महिलाओं ने बताया कि टंडवा के एनटीपीसी से फ्लाई ऐश लेकर बड़े-बड़े वाहन कॉलोनी के रास्ते जा रहे हैं. जबकि यह कॉलोनी की रोड है. इसमें बड़े वाहनों का परिचालन नहीं होना चाहिए. बावजूद भी धड़ल्ले से कोयला और फ्लाई ऐश की गाड़ियां 24 घंटे चलती रहती हैं. इन बड़े वाहनों के परिचालन से एक ओर सड़क जर्जर हो रही हैं, वहीं सड़कों में मोटी धूल की परत जम चुकी है. धूल जमने व सड़क जर्जर के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है. उड़ रही धूल के कारण इंसानों के स्वास्थ्य पर भी प्रदूषण का विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. विरोध कर रहीं महिलाओं ने बताया कि यह स्थिति पिछले तीन महीना से बनी हुई है. इस सड़क से बड़े वाहनों के परिचालन को किसी भी कीमत पर होने नहीं दिया जायेगा. इधर ग्रामीणों की ओर से इस रास्ते से बड़े वाहनों का परिचालन को रोकने को लेकर खलारी सीओ व थाना प्रभारी को एक मांग पत्र भी दिया गया. 10 खलारी01:- कॉलोनी रोड में बड़े वाहनों को रोकती महिलाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel