[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Cricket : निफ्ट, उषा मार्टिन, एसबीयू और बीआइटी लालपुर जीते

Cricket : निफ्ट, उषा मार्टिन, एसबीयू और बीआइटी लालपुर जीते

0
Cricket : निफ्ट, उषा मार्टिन, एसबीयू और बीआइटी लालपुर जीते

चेतन देवराज मेमोरियल क्रिकेट

खेल संवाददाता, रांची

बीआइटी मेसरा के तत्वावधान में खेले जा रहे चेतन देवराज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहले मैच में निफ्ट ने मेजबान बीआइटी मेसरा को 26 रन से हराया. निफ्ट ने सात विकेट पर 140 रन बनाये. टीम के लिए निशांत ने 32 व मिहिर ने 28 रन बनाये. बीआइटी मेसरा के विजय ने चार व सौरभ ने दो विकेट लिये. जवाब में बीआइटी मेसरा की टीम 114 रन पर आउट हो गयी. टीम के लिए अक्षत ने 41, प्रसून ने 10 रन जोड़े. निफ्ट के आकाश ने तीन विकेट लिये. दिन के दूसरे मैच में उषा मार्टिन ने एनएलयू को 20 रन से हराया. उषा मार्टिन ने आठ विकेट पर 179 रन बनाये. दिव्यांशु ने 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. आयुष ने 35 रन बनाये. रुद्रा ने दो विकेट लिये. जवाब में एनएलयू की टीम 159 रन पर आउट हो गयी. रौशन सिंह ने 58 और सौरभ ने 30 रन बनाये.

दिन के तीसरे मैच में सरला बिरला यूनिवर्सिटी ने आरटीसी को 108 रन से पराजित किया. सरला बिरला ने पहले खेलते हुए सात विकेट पर 189 रन बनाये. टीम के लिए साहिल ने 64 व अंशु ने 28 रन बनाये. आरटीसी के रेहान ने दो विकेट लिये. जवाब में आरटीसी की टीम 81 रन पर आउट हो गयी. सुमन ने 29 रन बनाये. अंशु ने चार विकेट झटके. दिन के आखिरी मुकाबले में बीआइटी लालपुर ने बीआइटी पटना को 53 रन से हराया. बीआइटी लालपुर ने 212 रन बनाये. टीम के लिए आर्यन ने 58, पीयूष ने 45 रन का योगदान किया. प्रद्युम्न ने तीन व पीयूष ने दो विकेट झटके. जवाब में बीआइटी पटना की टीम नौ विकेट पर 159 रन ही बना सकी. प्रतीक व सुचित ने दो-दो विकेट लिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel