[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची अभिनेता राजपाल और मुबिन सौदागर को सम्मानित करेगा चेंबर

अभिनेता राजपाल और मुबिन सौदागर को सम्मानित करेगा चेंबर

0
अभिनेता राजपाल और मुबिन सौदागर को सम्मानित करेगा चेंबर

रांची. झारखंड चेंबर के टेली कम्यूनिकेशन, स्टील फेब्रिकेशन, स्वच्छ भारत व पौधरोपण एवं फिल्म, कला-संस्कृति उपसमिति की संयुक्त बैठक शनिवार को चेंबर भवन में हुई. फिल्म कला-संस्कृति उपसमिति के चेयरमैन आनंद जालान ने कहा कि 17 जून को चेंबर भवन में बॉलीवुड कलाकार राजपाल यादव और मुबिन सौदागर को चेंबर सम्मानित करेगा. उपसमिति चेयरमैन अनिश सिंह ने कहा कि हमें शिकायतें मिल रही हैं कि पोस्टपेड ग्राहकों को मनमाना बिल थमाया जा रहा है. इसे लेकर कंपनियों को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया.

बिजली की समस्या पर जतायी चिंता

सदस्यों ने प्रदेश में बिजली की समस्या पर भी चिंता जतायी. स्टील फैब्रिकेशन उपसमिति के चेयरमैन जसविंदर सिंह ने कहा कि बिजली की कटौती के कारण उत्पादन में समस्या हो रही है. इससे व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है. वहीं, स्वच्छ भारत पौधरोपण उपसमिति के चेयरमैन किशन अग्रवाल ने आग्रह किया कि जिन चेंबर सदस्यों के पास पर्याप्त भूमि है, वह आगे आयें. हमारी उपसमिति पौधरोपण के लिए पहल करेगी. बैठक में चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, ज्योति कुमारी, परमजीत सिंह चाना और साबिर हुसैन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel