[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Ranchi News सीसीएल में भूमि जल के उपयोग पर कार्यशाला शुरू

Ranchi News सीसीएल में भूमि जल के उपयोग पर कार्यशाला शुरू

0
Ranchi News सीसीएल में भूमि जल के उपयोग पर कार्यशाला शुरू

रांची. सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय के कन्वेंशन सेंटर स्थित संगम सभागार में मंगलवार को केंद्रीय भूमि जल प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों और अनुपालनों पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई. यह आयोजन सीसीएल के पर्यावरण विभाग द्वारा किया जा रहा है. झारखंड में कार्यरत अनुषंगी कंपनियों सीसीएल, बीसीसीएल, इसीएल और सीएमपीडीआइ के लगभग 130 अधिकारियों ने भाग लिया. उद्घाटन सत्र में सीसीएल के निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्रशेखर तिवारी, निदेशक (योजना व परियोजना) शंकर नागाचारी और मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार मौजूद रहे. उन्होंने केंद्रीय भूमि जल प्राधिकरण, जल शक्ति मंत्रालय, केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, रांची और राजीव गांधी राष्ट्रीय भूजल प्रशिक्षण व अनुसंधान संस्थान रायपुर के विशिष्ट अधिकारियों का स्वागत किया. कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों को सीजीडब्ल्यूए के प्रावधानों, अनुपालन आवश्यकताओं और उल्लंघन पर दंड के बारे में जागरूक करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel