[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची CCTV in Train : शरारती तत्वों की खैर नहीं, झारखंड के इन ट्रेनों में लगेंगे सीसीटीवी

CCTV in Train : शरारती तत्वों की खैर नहीं, झारखंड के इन ट्रेनों में लगेंगे सीसीटीवी

0
CCTV in Train : शरारती तत्वों की खैर नहीं, झारखंड के इन ट्रेनों में लगेंगे सीसीटीवी
ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे (File Photo)

CCTV in Train :रांची रेल डिविजन से चलने वाली ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा. इसकी स्वीकृति दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय से मिल गयी है. डीआरएम करुणानिधि सिंह ने बताया कि सबसे पहले लंबी दूरी की ट्रेनों में कैमरे लगेंगे. रेलवे ने देशभर के लगभग 74,000 कोच और 15,000 लोकोमोटिव में सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया है.

कैमरे दरवाजों और सामान्य आवाजाही वाले क्षेत्रों में लगाये जायेंगे, जिससे यात्रियों की निजता बनी रहेगी. डीआरएम ने कहा कि कैमरे लगने से शरारती तत्वों, चोरी और अन्य अपराधों पर अंकुश लगेगा. साथ ही जीआरपी-आरपीएफ को जांच में सहायता मिलेगी. ये आधुनिक कैमरे उच्च गुणवत्ता वाली फुटेज देंगे. तेज गति (100 किमी/घंटा से अधिक) और कम रोशनी में भी अच्छी क्वालिटी की रिकॉर्डिंग होगी. प्रत्येक कोच में प्रवेश द्वार के पास चार कैमरे और लोकोमोटिव में सामने, पीछे और दोनों तरफ छह कैमरे लगाये जायेंगे.

यह भी पढ़ें : Train Accident : अब ट्रेनों की टक्कर पर लगेगी ब्रेक, झारखंड में लागू होगी नई सुरक्षा तकनीक

पिछले दिनों सीसीटीवी कैमरा की मदद से चोरी का खुलासा

आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार ने बताया कि चार दिसंबर को तपस्विनी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी में एक यात्री के बैग की चोरी हुई थी, जिसमें 40 हजार नकद और 55 हजार का एक पेन था. ट्रेन में लगे कैमरे की मदद से जांच की गयी. इसमें दो संदिग्ध की फोटो सामने आयी और उसी आधार पर राउरकेला आरपीएफ ने एक व्यक्ति को पकड़ा और नकद व पेन जब्त किया. अगर कैमरा नहीं होता तो चोर को पकड़ना मुश्किल होता.

यह भी पढ़ें : Indian Railway : झारखंड को रेलवे की ओर से दी गई अच्छी खबर, स्टेशन की क्षमता होगी दोगुनी

Previous article Bihar News: बिहार में अवैध बालू खनन रोकने पहुंचे वन अधिकारी पर जानलेवा हमला, माफियाओं ने डंडे से खूब पीटा
Next article How to Get Rid of Termites at Home: घर में घुस आए दीमक को अब कहें हमेशा के लिए अलविदा, इन आसान उपायों के साथ
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel