[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची सीसीएल ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर संपन्न

सीसीएल ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर संपन्न

0
सीसीएल ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर संपन्न

रांची. सीसीएल द्वारा आयोजित 14 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हो गया. इसमें वॉलीबॉल और क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें 200 बालक व बालिकाओं ने भाग लिया. इस शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीसीएल के मुख्य प्रबंधक कार्मिक संजय थे. इसके वॉलीबॉल का प्रशिक्षण वॉलीबॉल संघ के निशिकांत पाठक व उत्तम राज द्वारा दिया गया. वहीं सहायक प्रशिक्षक के रूप में सीसीएल के सतीश उरांव, रवि शंकर मंडल व मोहित राज थे. वहीं क्रिकेट का प्रशिक्षण सीसीएल के जीशान नवाज खान, रणधीर कुमार, आनंद कुमार और धनंजय द्वारा प्रदान किया गया. इस शिविर के दौरान वाॅलीबॉल एवं क्रिकेट के साथ बच्चों को खेल के साथ अनुशासन की बात भी सिखायी गयी. मुख्य अतिथि संजय ने बच्चों केा शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल के महत्व को समझाया. वहीं शिविर के दौरान विभागाध्यक्ष कल्याण रेखा पांडेय ने बच्चों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया. इस अवसर पर प्रबंधक खेल आदिल हुसैन, पुष्पक लाला सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel