[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची Caste Census के मोदी सरकार के फैसले का JMM ने किया स्वागत, सरना कोड पर कही ये बात

Caste Census के मोदी सरकार के फैसले का JMM ने किया स्वागत, सरना कोड पर कही ये बात

0
Caste Census के मोदी सरकार के फैसले का JMM ने किया स्वागत, सरना कोड पर कही ये बात
झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य.

Caste Census: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के जातीय जनगणना (Caste Census) कराने के फैसले का झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने स्वागत किया है. नरेंद्र मोदी कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की प्रेस ब्रीफिंग के बाद सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह प्रतिक्रिया दी. उन्होंने साथ ही सरना धर्म कोड पर भी बड़ी बात कह दी है. झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने इसे विपक्ष की जीत करार दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार जनदबाव में आकर यह फैसला करने के लिए बाध्य हुई है. यह विपक्षी दलों की नैतिक जीत है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को 10 साल पहले यह कर लेना चाहिए था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. भले उन्होंने देर से फैसला किया है, झामुमो इसका स्वागत करता है.

‘आदिवासियों के सरना कोड पर नहीं हुआ कोई फैसला’

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि संविधान के मूल में आरक्षण की जो बातें हैं, उस पर मोदी कैबिनेट के फैसले में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है. न ही आदिवासियों के सरना कोड पर कोई निर्णय इस कैबिनेट में लिया गया है. झामुमो नेता ने कहा कि जब सरकार जातीय जनगणना करवाये, तब उसमें आदिम जनजातियों के धर्म को भी शामिल किया जाये. सरना धर्म कोड चुनने का आदिवासियों को मौका दिया जाये.

सरना धर्म कोड पर जल्द फैसला ले केंद्र सरकार – झामुमो

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि जिस तरह हिंदुओं में कई जातियां हैं, मुस्लिमों में कई जातियां हैं, सिख में भी कई जातियां हैं. उसी तरह आदिवासियों की भी कई जनजातियां हैं. उन जनजातियों को अलग से सरना धर्म कोड दिया जाना चाहिए. झारखंड सरकार ने विधानसभा में इसका प्रस्ताव पारित करके केंद्र को भेजा है, लेकिन उस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जनगणना के बाद शुरू हो परिसीमन – सुप्रियो भट्टाचार्य

सुप्रियो भट्टाचार्य ने यह भी मांग रख दी है कि देश में प्रस्तावित परिसीमन को जनगणना तक के लिए टाल दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जनगणना के बाद ही परिसीमन हो, ताकि यह स्पष्ट हो जाये कि किस क्षेत्र को आरक्षण की श्रेणी में रखा जाये और किसको नहीं. साथ ही आरक्षण की भी स्थिति स्पष्ट हो जायेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने सरना धर्मावलंबियों को 28 फीसदी आरक्षण देने का प्रस्ताव पास कर दिया है. दलितों को 18 फीसदी और पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव झारखंड विधानसभा से पास हो चुका है. झामुमो नेता ने कहा कि मोदी सरकार ने देर से जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया है, लेकिन यह स्वागत योग्य कदम है. उन्होंने विपक्ष की मांग मान ली है. अगर 10 साल पहले इस मांग को मान लिया होता, तो अच्छा होता.

इसे भी पढ़ें

मई दिवस से पहले टीएसपीसी के पोस्टर ने मचाया हड़कंप, सशस्त्र आंदोलन तेज करने का किया आह्वान

Fact Check: सियालकोट पर भारतीय वायुसेना ने कर दिया हमला! सोशल मीडिया पर वायरल Video है 11 महीने पुराना

हेमंत सोरेन से हफीजुल हसन का इस्तीफा मांगेंगे मल्लिकार्जुन खरगे, बाबूलाल मरांडी ने पूछा

Previous article Deoghar news : राणी शक्ति दादी सेवा ट्रस्ट का वार्षिकोत्सव प्रारंभ, जुटे श्रद्धालु
Next article वीरपुर लोखड़ा मुसहरी टोला से 96 लीटर विदेशी शराब जब्त
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel