[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची नीट में दूसरे के बदले परीक्षा देने आये छह युवकों के खिलाफ केस दर्ज

नीट में दूसरे के बदले परीक्षा देने आये छह युवकों के खिलाफ केस दर्ज

0
नीट में दूसरे के बदले परीक्षा देने आये छह युवकों के खिलाफ केस दर्ज
Birsa Munda

रांची. नीट परीक्षा में एक परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने पहुंचे दूसरे युवक को धुर्वा सेक्टर-तीन स्थित डीएवी स्कूल में पकड़ा गया. मामले में स्कूल की प्राचार्या कंचन सिंह ने धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि पांच मई को नीट-2024 का परीक्षा केंद्र सेक्टर-तीन धुर्वा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में बनाया गया था. परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की जांच के दौरान एक परीक्षार्थी बिहार के दरभंगा के शेखपुरा जिला के मो शाहिद अनवर के नाम से रजिस्ट्रेशन था. लेकिन इनके स्थान पर परीक्षा में शामिल होने के लिए दूसरा परीक्षार्थी दोपहर सवा तीन बजे बायोमीट्रिक जांच व फोटो से पकड़ा गया. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सुमित कुमार बताया. कहा कि वह बिहार के मधुबनी जिला के खजौली का निवासी है. उसका आधार कार्ड, फिंगर प्रिंट और जन्मतिथि भी मिलान करने पर गलत पाया गया. सुनील कुमार फर्जी तरीके से एक परीक्षार्थी को लाभ दिलाने के लिए परीक्षा में शामिल हुआ था. इसी तरह कैंब्रियन स्कूल से बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के कांटी दामोदरपुर का निवासी जैद अहमद के खिलाफ गोंदा थाना में और डीपीएस स्कूल परीक्षा केंद्र से फर्जी परीक्षार्थी के तौर पर पकड़े गये विकास कुमार और जितेंद्र सैनी (दोनों राजस्थान निवासी) के खिलाफ जगन्नाथपुर थाना में केस हुआ है. वहीं सरला बिरला स्कूल से पकड़े गये फर्जी परीक्षार्थी सोनू कुमार के खिलाफ नामकुम थाना में संबंधित स्कूलों के केंद्राधीक्षकों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. जबकि बरियातू डीएवी स्कूल केंद्र से पकड़े गये सीवान के आसिफ के खिलाफ भी बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel