[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड रांची झारखंड में एमएसपी पर होगी धान की खरीद, 81 रुपए बोनस देगी हेमंत सोरेन सरकार

झारखंड में एमएसपी पर होगी धान की खरीद, 81 रुपए बोनस देगी हेमंत सोरेन सरकार

0
झारखंड में एमएसपी पर होगी धान की खरीद, 81 रुपए बोनस देगी हेमंत सोरेन सरकार
2450 रुपए प्रति क्विंटल की दर से इस साल धान होगी धान की खरीद.

Cabinet Decisions Jharkhand: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद करेगी. साथ ही प्रति क्विंटल 81 रुपए बोनस भी देगी. मंत्रिमंडल ने सोमवार को इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. सरकार ने फैसला किया कि राज्य के किसानों को वित्त वर्ष 2025-26 में फसलों के लिए केंद्र के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अलावा धान पर 81 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस दिया जायेगा.

सिविल सेवक बनने के इच्छुक युवाओं को अब डेढ़ लाख रुपए मिलेंगे

एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया. बैठक में अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अनुसूचित जाति (एससी) समुदायों के सिविल सेवक बनने की चाह रखने वाले युवाओं को दी जाने वाली वित्तीय मदद भी एक लाख रुपए से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपए करने का फैसला किया गया.

झारखंड के किसानों से 2450 रुपए की दर से होगी धान की खरीद

कैबिनेट की बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल ने किसानों से धान खरीदने पर बोनस के तौर पर 48.60 करोड़ रुपए मंजूर किये हैं. एमएसपी और अतिरिक्त बोनस को मिलाकर धान का मूल्य 2,450 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है.

केंद्र ने तय की धान की कीमत

केंद्र ने वित्त वर्ष 2025-26 में धान के लिए 2,369 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी तय किया है. इसका मतलब है कि किसानों को झारखंड सरकार से 81 रुपए प्रति क्विंटल अतिरिक्त मिलेंगे. वंदना दादेल ने कहा कि किसानों को सरकारी खरीद वाले धान का भुगतान पहले की तरह किस्तों में नहीं, बल्कि एकमुश्त किया जायेगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

48 घंटे के अंदर होगा धान की कीमत का भुगतान – दादेल

कैबिनेट सचिव ने बताया कि धान की खरीद के 48 घंटे के अंदर किसानों को धान की कीमत का बोनस के साथ भुगतान कर दिया जायेगा. खास मामलों में इसे एक हफ्ते तक बढ़ाया जा सकता है.

Cabinet Decisions Jharkhand: कैबिनेट ने 33 प्रस्तावों को दी मंजूरी

कैबनेट की बैठक में 33 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. इसमें सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए सहायता राशि बढ़ाना शामिल है. सहायता राशि को एक लाख रुपए से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए पारिवारिक आय का प्रावधान, जो पहले 2.5 लाख रुपए सालाना था, उसे बढ़ाकर आठ लाख रुपए कर दिया गया है.

राज्य उत्सव को 2 श्रेणियों में बांटा गया

मंत्रिमंडल ने राज्य के उत्सवों के लिए जारी दिशा-निर्देश में किये गये बदलावों को भी मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि राज्य उत्सव को 2 श्रेणियों – पर्यटन और संस्कृति में बांटा गया है. पर्यटन उत्सव के लिए 80 लाख रुपए तक खर्च किया जा सकता है और सांस्कृतिक उत्सव के लिए यह सीमा 70 लाख रुपए है.

इसे भी पढ़ें

छात्रवृत्ति, धान खरीद के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में भाजपा ने किया हंगामा

झारखंड विधानसभा में 7,721.25 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, मंईयां सम्मान योजना पर फोकस

Previous article Deoghar News : जेएनवी की प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे 5100 परीक्षार्थी, नौ स्कूलों में बनाये गये 10 केंद्र
Next article शिक्षक संघ की बैठक, धनंजय बने कार्यकारी अध्यक्ष
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel